ऑटो न्यूज़

Citroen Basalt: बसाल्ट के इतने हैं वेरिएन्ट्स, कीमत और फीचर्स भी जान लीजिये

फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन द्वारा बसाल्ट की झलक दिखाने के बाद से ही लोग इस कार के लॉन्च होने का इन्तजार कर रहे थे। कुछ समय पहली ही इस कार को लोगों के सामने पेश कर दिया गया था। आज हम आपको सिट्रोएन बसाल्ट के वेरिएन्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं बसाल्ट के कितने वेरिएंट लॉन्च होंगे और हर एक वेरिएंट के खास फीचर्स और इनकी कीमत के बारे में भी जानते हैं।

Image

बसाल्ट के इतने हैं वेरिएन्ट्स, कीमत और फीचर्स भी जान लीजिये

Photo : BCCL

Citroen Basalt: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने कुछ ही समय पहले अपनी कूप SUV बसाल्ट को लोगों के सामने पेश किया था। इस साल की शुरुआत में जब लोगों ने सिट्रोएन बसाल्ट की झलक देखी थी, तभी से लोग बेसब्री से इसके लॉन्च होने का इन्तजार कर रहे थे। अब कंपनी ने कार की कीमत और इसके विभिन्न वेरिएन्ट्स के बारे में मौजूद पूरी जानकारी भी साझा कर दी है। आज हम आपको सिट्रोएन बसाल्ट के विभिन्न वेरिएंट, उनकी कीमत और उनके दमदार फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं यह किफायती लेकिन खूबसूरत कूप SUV कितने वेरिएंट में लॉन्च की जाएगी।

सिट्रोएन बसाल्ट: You

सिट्रोएन बसाल्ट का यह बेस वेरिएंट है। कार आगे और पीछे की तरफ मौजूद बम्पर्स में क्लैडिंग देखने को मिलती है। कार में मैन्युअल AC, इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट, गेयर शिफ्ट इंडिकेटर, फ्रंट पावर्ड विंडोज, हिल स्टार्ट असिस्ट, ABS और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। अन्य फीचर्स के साथ ही कार में रियर पार्किंग सेन्सर्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स भी हैं। इस वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये है।

सिट्रोएन बसाल्ट: प्लस

सिट्रोएन बसाल्ट को प्लस मॉडल में भी लॉन्च किया जाएगा जिसकी शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये के बीच है। इस वेरिएंट को 1.2 लीटर पेट्रोल मैन्युअल ट्रांसमिशन, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैन्युअल ट्रांसमिशन और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस वेरिएंट में ग्लॉस फिनिश वाली ग्रिल, व्हील कवर, व्हील आर्च के ऊपर क्लैडिंग, LED DRL और LED हेडलैंप (टर्बो पेट्रोल इंजन मॉडल में), फॉग लैंप (टर्बो पेट्रोल), एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सभी पावर्ड विंडोज, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (टर्बो पेट्रोल), इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियर व्यू मिरर, 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं।

सिट्रोएन बसाल्ट: मैक्स

इस वेरिएंट को 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल मैन्युअल ट्रांसमिशन मॉडल्स में पेश किया जाएगा। इस वेरिएंट की कीमत 12.28 लाख रुपये से 13.68 लाख रुपये रखी गई है। इस वेरिएंट में दिअमों कट एलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन कलर ऑप्शन, कार कनेक्ट फीचर्स, रिवर्स कैमरा और बूट लैंप जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article