जल्द आ रही Maruti Fronx! नया 1.2L इंजन, ADAS और रियर डिस्क ब्रेक से होगी लैस

Maruti Fronx Facelift की टेस्टिंग शुरू हो गई है। जानें नए 1.2L पेट्रोल इंजन, Level 2 ADAS, रियर डिस्क ब्रेक, संभावित लॉन्च और कीमत से जुड़ी जानकारी।

मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Maruti Fronx नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है और हाल ही में इसकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नई Fronx में बदला हुआ फ्रंट ग्रिल, नया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान कार में रियर डिस्क ब्रेक भी दिखाई दिए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Maruti Fronx Facelift 2027

कब लॉन्च होगी नई Fronx और कितनी होगी कीमत, Photo- File

नए फ्रंट लुक के साथ आएगी SUV

टेस्टिंग के दौरान दिखी Fronx को पूरी तरह से कवर किया गया था। इसके बावजूद फ्रंट ग्रिल के डिजाइन में बदलाव के संकेत मिले हैं। कार के बंपर में भी मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसकी कूपे जैसी रूफलाइन, रियर स्पॉयलर और मौजूदा बॉडी डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है। यानी नई Fronx का लुक पूरी तरह बदलने के बजाय मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता रह सकता है।

End of Feed