हर 40 किमी पर चार्जर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे बताया कि इस पायलेट प्रोजेक्ट में एक खास इलेक्ट्रिक बस की टेस्टिंग आज से ही शुरू हुई है। इसमें ये बस सवारी के साथ हर 40 किलोमीटर पर चार्जिंग के लिए रुकती है। गडकरी की मानें तो इस बस की बैटरी बहुत तेजी से चार्ज होती है और सिर्फ 30 सेकंड में ये अगले 40 किमी के लिए चार्ज हो जाती है। इनकी बात से साफ होता है कि हर 40 किमी पर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर इस पूरे रास्ते पर लगाया गया है। ये इलेक्ट्रिक बस स्कोडा की है और सिमन्स के साथ हिटाची मिलकर इसकी चार्जिंग सर्विस दे रहे हैं। इसमें 135 लोग आ सकते हैं।
इनोवा फ्लैक्स फ्यूल से आए
नितिन गडकरी ने ये भी बताया है कि भारत में भविष्य का यातायात क्लीन और ग्रीन हो, इसके लिए भारत सरकार बहुत सारे प्रोजेक्ट चला रही है। चाहे वो खेती में विविधता लाकर बायो फ्यूल तैयार करना हो, या पराली से बायो ईंधन बनाना, गडकरी ने सभी मामलों में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी है। बता दें कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने भी नितिन गडकरी एक खास कार से आए थे। उन्होंने बताया कि कॉनक्लेव में शामिल होने वो टोयोटा इनोवा फ्लैक्स फ्यूल से आए, ये 100 प्रतिशत बायो इथेनॉल से चलने वाली कार है।
