त्योहारों के सीजन में इस कंपनी ने बढ़ाई अपनी सबसे सस्ती कार की कीमत, इतने बढ़े दाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:50 AM IST

सिट्रॉएन इंडिया ने जुलाई 2022 में अपनी सबसे सस्ती कार सी3 लॉन्च की है और कंपनी अब तक ग्राहकों को इसे इंट्रोडक्टरी कीमत पर बेच रही थी. अब कंपनी ने इस किफायती कार के दाम में 18,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है.

KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन इंडिया ने बढ़ाई सी3 की कीमत
  • कम कीमत में जोरदार फीचर्स मिलते हैं
  • जुलाई से मिल रहा था इंट्रोडक्टरी प्राइज

Citroen C3 Price Revied: सिट्रॉएन ने कुछ समय पहले ही भारत में अपनी सबसे किफायती हैचबैक सी3 लॉन्च की है और अब कंपनी ने इस कार की इंट्रोडक्टरी कीमत समाप्त कर दी है. जुलाई 2022 से बिक रही सिट्रॉएन सी3 अब 18,000 रुपये तक महंगी हो गई है. कार के दो वेरिएंट्स और दो पर्सनलाइजेशन पैक को मिलाकर ये 6 ट्रिम्स में बेची जा रही है. सी3 के टॉप वेरिएंट टर्बो फील वाइब पैक की कीमत में 9,500 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है, बाकी वेरिएंट्स की कीमत 17,500 रुपये तक बढ़ा दी गई है.

Citroen C3 Price Revised

जुलाई 2022 से बिक रही सिट्रॉएन सी3 अब 18,000 रुपये तक महंगी हो गई है

अपने हिसाब से कस्टमाइज करें कार

End of Feed