Citroen C3 Aircross Dhoni Edition: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने कुछ समय पहले ही भारत के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रैंड एम्बेसडर चुना था। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी SUV C3 एयरक्रॉस का नया धोनी एडिशन लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन के तहत सीमित संख्या में ही कारें बनाई जायेंगी और इस स्पेशल सीरीज की कारों में बॉडी पर नए ग्राफ़िक्स से लेकर केबिन में नए फीचर्स तक देखने को मिल सकते हैं। C3 एयरक्रॉस के धोनी एडिशन की बस 100 कारें ही बनाई जायेंगी और इनकी शुरुआती कीमत 11.82 लाख रुपये होगी।
डिजाईन में क्या बदला
धोनी एडिशन वाली C3 एयरक्रॉस कारों के आगे वाले दरवाजे पर ‘टीम धोनी एडिशन’ लिखा हुआ देखने को मिलता है। इसके साथ ही पीछे वाले दरवाजे पर बहुत ही स्टाइलिश 7 लिखा हुआ है जो कि महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी का नंबर भी है। धोनी एडिशन की कारों को बस नीले रंग में ही पेश किया जाएगा।
और क्या कुछ होगा खास?
सिट्रोएन की C3 एयरक्रॉस में आपको नए सीट कवर देखने को मिलते हैं और साथ ही कार में धोनी एडिशन ब्रैंडेड कुशन भी देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही कार की डोर सिल प्लेट्स पर भी टीम धोनी एडिशन लिखा हुआ देखने को मिलेगा। कार के स्पेशल एडिशन में डैश किम भी देखने को मिलता है और कंपनी का दावा है कि कार में आपको विशेष गूडीज बैग भी मिलेगा। कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह कर अभी भी 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी।
