Citroen Basalt: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने कुछ ही समय पहले अपनी कूप SUV बसाल्ट को लोगों के सामने पेश किया था। इस साल की शुरुआत में जब लोगों ने सिट्रोएन बसाल्ट की झलक देखी थी, तभी से लोग बेसब्री से इसके लॉन्च होने का इन्तजार कर रहे थे। अब कंपनी ने कार की कीमत और इसके विभिन्न वेरिएन्ट्स के बारे में मौजूद पूरी जानकारी भी साझा कर दी है। आज हम आपको सिट्रोएन बसाल्ट के विभिन्न वेरिएंट, उनकी कीमत और उनके दमदार फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं यह किफायती लेकिन खूबसूरत कूप SUV कितने वेरिएंट में लॉन्च की जाएगी।
बसाल्ट के इतने हैं वेरिएन्ट्स, कीमत और फीचर्स भी जान लीजिये
सिट्रोएन बसाल्ट: You
सिट्रोएन बसाल्ट का यह बेस वेरिएंट है। कार आगे और पीछे की तरफ मौजूद बम्पर्स में क्लैडिंग देखने को मिलती है। कार में मैन्युअल AC, इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट, गेयर शिफ्ट इंडिकेटर, फ्रंट पावर्ड विंडोज, हिल स्टार्ट असिस्ट, ABS और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। अन्य फीचर्स के साथ ही कार में रियर पार्किंग सेन्सर्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स भी हैं। इस वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: New TVS Jupiter 110 Launched: नए और दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुआ TVS जुपिटर, पहले से बेहतर माइलेज भी मिलेगी
सिट्रोएन बसाल्ट: प्लस
सिट्रोएन बसाल्ट को प्लस मॉडल में भी लॉन्च किया जाएगा जिसकी शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये के बीच है। इस वेरिएंट को 1.2 लीटर पेट्रोल मैन्युअल ट्रांसमिशन, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैन्युअल ट्रांसमिशन और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस वेरिएंट में ग्लॉस फिनिश वाली ग्रिल, व्हील कवर, व्हील आर्च के ऊपर क्लैडिंग, LED DRL और LED हेडलैंप (टर्बो पेट्रोल इंजन मॉडल में), फॉग लैंप (टर्बो पेट्रोल), एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सभी पावर्ड विंडोज, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (टर्बो पेट्रोल), इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियर व्यू मिरर, 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं।
सिट्रोएन बसाल्ट: मैक्स
इस वेरिएंट को 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल मैन्युअल ट्रांसमिशन मॉडल्स में पेश किया जाएगा। इस वेरिएंट की कीमत 12.28 लाख रुपये से 13.68 लाख रुपये रखी गई है। इस वेरिएंट में दिअमों कट एलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन कलर ऑप्शन, कार कनेक्ट फीचर्स, रिवर्स कैमरा और बूट लैंप जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
