ऑटो न्यूज़

टाटा की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 55,000 तक बचा सकेंगे

क्या आप नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। जून 2024 में टाटा के विभिन्न डीलरशिप स्टोर्स, टाटा सफारी, हैरियर, नैक्सॉन और टियागो कारों पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। आइये जानते हैं कि टाटा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

Image

टाटा मोटर्स

Photo : Times Now Digital

Tata Cars Discount: क्या आप एक नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और सेफ्टी के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स से लोडेड टाटा की कारें आपकी पहली चॉइस हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल जून 2024 में टाटा के विभिन्न डीलरशिप स्टोर्स टाटा की कारों पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्रदान कर रहे हैं। टाटा की सफारी, हैरियर और नैक्सॉन जैसी कारों के साथ-साथ टाटा टियागो पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ध्यान रहे, अलग-अलग शहरों में कार के स्टॉक्स पर भी निर्भर करेगा कि आपको डीलरशिप द्वारा कितना डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही यह भी ध्यान रहे कि 2024 में बनी कारों पर ही डिस्काउंट दिया जाएगा। आइये जानते हैं कि टाटा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिलेगा?

टाटा टियागो: टाटा टियागो पर इस वक्त 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार के पेट्रोल मॉडल पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और साथ ही 20,000 रुपये का स्क्रैप या फिर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कार के CNG वेरिएंट पर भी 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

टाटा टिगोर: टाटा की इस कार के पेट्रोल वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि CNG वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मौजूद है।

टाटा अल्ट्रोज: टाटा अल्ट्रोज के डीजल और पेट्रोल वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। वहीं कार के CNG वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मौजूद है।

टाटा नैक्सॉन: टाटा नैक्सॉन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज या फिर स्क्रैप बोनस भी दिया जा रहा है।

टाटा हैरियर: टाटा हैरियर पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है और यह डिस्काउंट हैरियर के सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है।

टाटा सफारी: टाटा सफारी कंपनी की 7 सीटर SUV है और कंपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article