बाइक की सर्विस करवाने का क्या है सही समय? कहीं इन फायदों से अनजान तो नहीं आप

बाइक की सही परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज और लंबी लाइफ के लिए समय पर सर्विस करवाना बेहद जरूरी होता है। सही समय पर सर्विस न कराने से इंजन, ब्रेक और दूसरे जरूरी पार्ट्स पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे खर्च के साथ-साथ और सुरक्षा का भी खतरा बढ़ जाता है।

बाइक चाहे कितनी ही प्रीमियम और एडवांस फीचर्स वाली क्यों न हो इसकी सर्विस न करवाई जाए तो इंजन की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है और बाइक की माइलेज भी गिर सकती है। हालांकि सवाल यह आता है कि बाइक की सर्विस कितने समय में करवानी चाहिए, जिससे बाइक को लेकर किसी भी तरह की परेशानी न आए।

bike servicing

कितने समय में करवानी चाहिए बाइक सर्विस (Photo : iStock)

कितने समय में करवाएं बाइक की सर्विस

आमतौर पर नई बाइक की पहली सर्विस 500 से 1,000 किलोमीटर या 35 से 45 दिनों के भीतर करवाने की सलाह दी जाती है। इसके बाद आगे की सर्विस 3,000–4,000 किलोमीटर और 6,000 किलोमीटर तक करवाई जा सकती है। बाइक को लेकर यह जानकारी बाइक निर्माता कंपनी की सर्विस बुक में भी दी जाती है, जिसे फॉलो किया जा सकता है।

End of Feed