ऑटो न्यूज़

Suzuki e-Access EV: भारत में लॉन्च, 95 किलोमीटर तक की दमदार रेंज देगी ईवी

एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं तो Suzuki Motorcycle India का न्यूली लॉन्च Suzuki e-Access ई-स्कूटर खरीदा जा सकता है। यह स्कूटर एक बार चार्ज पर लगभग 95 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है, जो शहरी उपयोग के लिए पर्याप्त होगा। स्कूटर की कीमत 1,88,490 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

Suzuki e ACCESS

Suzuki e-Access EV भारत में हुई लॉन्च (Photo : suzuki motorcycle)

Suzuki Motorcycle India ने भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में अपनी पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को दिल्ली में 1,88,490 रुपए के एक्स-शोरूम प्राइस पर लाया गया है। अगर आप भी शहर में रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का विचार बना रहे हैं तो Suzuki e-Access पसंद आ सकता है। आइए जल्दी से इस स्कूटर की रेंज, टॉप स्पीड, कलर ऑप्शन और फीचर्स पर एक नजर डाल लें-

95 किलोमीटर तक की रेंज

Suzuki e-Access स्कूटर 3.07 kWh की Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी से लैस है। इस बैटरी के साथ EV एक बार चार्ज पर लगभग 95 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है, जो शहरी उपयोग के लिए पर्याप्त माना जाता है। स्कूटर में 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो लगभग 15 Nm का टॉर्क जनरेट करती है और इसकी टॉप स्पीड 71 km/h तक पहुंच सकती है।

तीन राइड मोड्स

फीचर्स की बात करें तो Suzuki e-Access को तीन राइड मोड्स Eco, Ride A और Ride B के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा स्कूटर रिजनरेटिव ब्रेकिंग, और रिवर्स मोड के साथ आता है। स्कूटर LED लाइटिंग, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, एक 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और USB पोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस है। सुजुकी मोटरसाइकल का यह स्कूटर मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ आरामदायक राइड अनुभव देता है।

मजबूत टिकाऊ अलॉय व्हील्स

Suzuki e‑Access EV की डायमेंशंस और बिल्ड इसे शहरी राइडिंग के लिए परफेक्ट बनाती हैं। इसकी कुल लंबाई 1860mm, चौड़ाई 715mm और ऊंचाई 1135mm है, जबकि व्हीलबेस 1305mm है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 160mm होने के कारण यह शहर की खराब सड़कों और गड्ढों पर भी आसानी से चल सकेगी। स्कूटर की सीट की ऊंचाई 765mm है, जिससे राइडर और पैसेंजर दोनों के लिए आरामदायक बैठने की स्थिति मिलती है। स्कूटर का कुल वजन 122 किलोग्राम है, जो इसे हल्का और आसानी से मैनेज करने योग्य बनाता है। इसके अलॉय व्हील्स न सिर्फ स्टाइल बढ़ाते हैं बल्कि मजबूत और टिकाऊ भी हैं, जिससे लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित होती है।

किन स्कूटर से होगा मुकाबला

प्रतिस्पर्धा की बात करें तो Suzuki e‑Access का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Ather 450 सीरीज, TVS iQube ST और Ola S1 Pro से होगा।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article