ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV 7XO : डिजाइन से लेकर फीचर्स और टेक्नोलॉजी तक कितनी अलग नई एसयूवी

महिंद्रा की नई एसयूवी Mahindra XUV 7XO कंपनी के पॉपुलर मॉडल XUV700 का अपडेटेड वर्जन है। यह शार्पर डिजाइन, कोस्ट-टू-कोस्ट स्क्रीन, Harman Kardon Dolby ऑडियो, लेवल 2 ADAS और पावरफुल पेट्रोल/डीजल इंजन के साथ आती है। नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इसे टेक्नोलॉजी, आराम और सुरक्षा के साथ पेश किया गया है।

XUV 7XO

नई एसयूवी Mahindra XUV 7XO कितनी अलग (Photo : Mahindra)

महिंद्रा ने हाल ही में भारतीय ग्राहकों के लिए अपने पॉपुलर मॉडल XUV700 के नए फेसलिफ्ट वर्जन XUV 7XO SUV को लॉन्च किया है। यह एसयूवी डिजाइन से लेकर फीचर्स और टेक्नोलॉजी तक कई बड़े अपडेट्स के साथ लाई गई है। अपने इन अपडेट्स के साथ एसयूवी भारतीय SUV सेगमेंट में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बन कर उभरी है। 13.66 लाख रुपए के एक्स शोरूम-प्राइस पर आने वाली एसयूवी किन बड़े बदलावों के साथ लाई गई है और कितनी दमदार है, इस आर्टिकल में समझने का प्रयास करते हैं-

डिजाइन और स्टाइल

महिंद्रा की इस एसयूवी को लेकर एक बड़ा बदलाव डिजाइन और स्टाइल में देखने को मिला है। XUV 7XO के फ्रंट में एक रिडिजाइन्ड ग्रिल, नए LED डीआरएल और Bi‑LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं। इसके अलावा 19‑इंच अलॉय व्हील्स, रिवाइज्ड टेललैंप डिजाइन और नए डिजाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर इसे एक अलग पहचान दिलाते हैं। केबिन में भी ड्यूल‑टोन पैनल्स, प्रीमियम सीट और तीन बड़े 12.3‑इंच स्क्रीन शामिल हैं, जो ड्राइवर, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर डिस्प्ले के रूप में काम करती हैं।

टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स

टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो XUV 7XO में Level‑2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems), 540‑डिग्री सर्वर कैमरा, डॉयको डायनेमिक विज़ुअलाइजेशन और कई दूसरे उच्च‑स्तरीय सेफ्टी सेंसर्स मिलते हैं। इसके अलावा वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto, हार्मन कार्डन16‑स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट इसे तकनीकी रूप से काफी एडवांस बनाते हैं।

इंजन विकल्प

हालांकि, नई एसयूवी में इंजन विकल्प XUV700 की तरह ही बनाए रखे गए हैं। इसमें 2.0‑लीटर mStallion TGDi टर्बो‑पेट्रोल और 2.2‑लीटर mHawk टर्बो‑डीजल इंजन शामिल हैं, दोनों 6‑स्पीड मैनुअल या 6‑स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। कुछ डीजल वेरिएंट में All‑Wheel Drive (AWD) का ऑप्शन भी मिलता है।

XUV 700 से कितनी अलग XUV 7XO

XUV 7XO केबिन आराम और कम्फर्ट के मामले में भी बेहतर है। नई एसयूवी में ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, बॉस मोड सीट (पावर एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट) और एडवांस इंटीरियर थीम शामिल हैं, जिससे यह एसयूवी लॉन्ग‑ड्राइव और फैमिली उपयोग दोनों के लिए ग्राहकों की पसंद बन सकती है। कुल मिलाकर Mahindra XUV 7XO एक टेक‑स्मार्ट, आरामदायक और फीचर‑रिच एसयूवी के रूप में बाजार में पेश की गई है, जो नए डिजाइन, एडवांस सुरक्षा और बेहतर इंटीरियर टेक्नोलॉजी के साथ जो XUV700 की विरासत को आगे बढ़ाती है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article