मॉडर्न कार को खास बनाते हैं ये टॉप सेफ्टी फीचर्स, आपकी सुरक्षा का रखते हैं खास ध्यान

आज के समय में कार खरीदारी को लेकर सेफ्टी फीचर्स सबसे बड़ा फैक्टर बन चुके हैं। केवल लग्जरी ही नहीं, सुरक्षा भी ग्राहकों की प्राथमिकता बन चुकी है। मॉडर्न कारें पैसेंजर की सुरक्षा के लिए कई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस आती हैं, जिनमें एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी, ईएससी, एडीएएस कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल हैं।

आज के समय में कार खरीदारी का विचार केवल बजट से जुड़ा नहीं होता बल्कि सेफ्टी फीचर्स से भी जुड़ा होता है। मॉडर्न कारें एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिनमें कार के अंदर बैठे लोगों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है। ऐसे बहुत से फीचर्स हैं, जो आपकी कार को एक सुरक्षित कार बनाते हैं। इनमें एयरबैग्स से लेकर एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल तक कई महत्वपूर्ण फीचर शामिल हैं।

Top Safety Features in Modern Cars

Safety Features in Modern Cars (Photo : iStock)

एयरबैग्स

पहले कार में फ्रंट एयरबैग्स की सुविधा मिलती थी। वहीं, अब कई कारों में 6 से 8 एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। एयरबैग्स दुर्घटना के समय ड्राइवर और यात्रियों को गंभीर चोट लगने से बचाने में मदद करते हैं।

ABS और EBD

एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) की सुविधा भी आज के समय में हर दूसरी कार में देखने को मिलती है। यह फीचर हर कार में स्टैंडर्ड हो चुके हैं।ABS की बात करें तो यह अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों को लॉक होने से रोकता है, जिससे कार पर कंट्रोल बना रहता है। वहीं, EBD ब्रेकिंग फोर्स को सभी पहियों में संतुलित रूप से बांटने का काम करता है।

End of Feed