ऑटो न्यूज़

दिसंबर में कार की खरीदारी करना चाहिए या नहीं? जान लें इस महीने के फायदे और नुकसान

अगर आप इस महीने नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो निर्णय लेने से पहले इसके फायदे और नुकसान को समझना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं दिसंबर में कार खरीदने के मुख्य फायदे और नुकसान, ताकि आप अपने लिए सही फैसला ले सकें।

Image

दिसंबर महीने में आप कार को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Advantages Disadvantage of buying car in December: दिसंबर के महीने में कार बाजार में हमेशा ही अधिक हलचल देखने को मिलती है। अधिकांश लोग न्यू ईयर के मौके को खास बनाने के लिए दिसंबर में ही कार की खरीदारी करते हैं। क्या आपको मालूम है कि दिसंबर में गाड़ी की खरीदारी करनी चाहिए या नहीं। दरअसल इस महीने में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं

अगर आप इस महीने नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो निर्णय लेने से पहले इसके फायदे और नुकसान को समझना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं दिसंबर में कार खरीदने के मुख्य फायदे और नुकसान, ताकि आप अपने लिए सही फैसला ले सकें।

स्पेशल डिस्काउंट ऑफर का फायदा

दिसंबर में कार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि डीलर और कंपनियां भारी छूट देती हैं। कई ऑटोमोबाइल कंपनियां नए मॉडल लाने से पहले अपने पुराने स्टॉक को खत्म करना चाहते हैं, इसलिए वे खास ऑफर्स पेश करते हैं। इनमें कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बोनस, एक्सचेंज बोनस और फ्री एक्सेसरीज़ जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। कई बार ये छूट ₹1 लाख से भी ज्यादा हो सकती है। इसी वजह से दिसंबर महीना कार खरीदने के लिए आर्थिक रूप से काफी लाभदायक माना जाता है।

ग्राहकों को ऐसे हो सकता है बड़ा नुकसान

हालांकि भारी बचत का मौका आकर्षक लगता है, खरीदारों को संभावित नुकसान पर भी ध्यान देना चाहिए। उदाहरण के लिए, पुराने मॉडल ईयर जैसे 2025 के मॉडल खरीदने का मतलब यह हो सकता है कि आप अपकमिंग न्यू टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स से वंचित रह जाएंगे। इसके साथ ही डिस्काउंट का लाभ पाने के लिए खरीदारों की संख्या अधिक होती है जिसकी वजह से पसंदीदा मॉडल पाने में भी परेशान हो सकती है या फिर वह मॉडल आउट ऑफ स्टॉक भी हो सकता है।

दिसंबर में कार खरीदने का एक बड़ा नुकसान यह भी है कि आपको कार का पुराना मॉडल मिलता है। आप की नई गाड़ी एक महीने के अंदर ही एक साल पुरानी कहलाने लगती है। भले ही आपने उसे एक दिन पहले 31 दिसंबर को खरीदा हो। इसी वजह से पेपर में आपको गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी एक साल पुराना दिखने लगेगा।

खरीदारी में ऐसे करें बचत

अगर आप दिसंबर महीने या फिर जनवरी महीने में गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप कुछ और तरीके अपना एक्स्ट्रा सेविंग कर सकते हैं। आप जो भी गाड़ी खरीदना चाहते हैं उसके बारे में पहले अच्छी तरह से रिसर्च कर लें। कभी भी एक स्टोर पर जाकर सीधे वहीं से गाड़ी खरीदने की गलती न करें। अलग-अलग स्टोर्स पर प्राइस को चेक करें और जहां आपको अधिक ऑफर्स और कम प्राइस दिया जा रहा है वहां से खरीदारी करें। अगर आपको कुछ महीने पहले का मॉडल बेहतरीन डील के साथ मिल जाता है तो यह भी एक अच्छा ऑप्शन होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article