कार के डैशबोर्ड में मिलने वाली इन वॉर्निंग लाइट्स को कभी न करें इग्नोर, 90% हैवी ड्राइवर्स भी नहीं जानते मतलब
ज्यादातर लोग कार खरीद तो लेते हैं लेकिन इसकी सही से देखभाल नहीं करते जिससे समय बीतने के साथ-साथ गाड़ी की परफॉर्मेंस डाउन होने लगती है। आपको बता दें कि गाड़ी हमें ऐसे संकेत देती है जिससे उसमें बड़ी खराबी का पता चलता है। आइए आपको कार्स में मिलेन वाली Warning lights के बारे में बताते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 11 2025, 14:54 IST
Image Credit : IStock01 / 08
कई लोग अपनी गाड़ी में ड्राइव करने या फिर उसकी मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही करते हैं जिससे कार में कई तरह की खराबी आने की संभावना बढ़ जाती है। आज हम आपको कार में मिलने वाले कुछ ऐसे इंडीकेशन के बारे में बताते हैं जिससे पता चलता है कि कार में किसी तरह की खराबी है।
Image Credit : IStock02 / 08
कार में अलग-अलग तरह की वार्निंग लाइट्स होती हैं, और हर लाइट किसी न किसी खास समस्या का संकेत देती है। ऐसे में अगर आपको अपनी गाड़ी में कोई वार्निंग लाइट्स जलते हुए दिखाई देती है तो उसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें।
Image Credit : IStock03 / 08
सबसे पहले आपको बता दें कि कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ड्राइवर को गाड़ी से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां मिलती हैं। इसी क्लस्टर में अलग-अलग वार्निंग लाइट्स होती हैं, जो कई सेंसरों से जुड़ी रहती हैं। ये सेंसर कार के अलग-अलग हिस्सों में लगे होते हैं। जब किसी हिस्से में कोई खराबी होती है, तो संबंधित वार्निंग लाइट जल उठती है, जिससे ड्राइवर को तुरंत पता चल जाता है कि गाड़ी में किस तरह की दिक्कत आई है।
Image Credit : IStock04 / 08
हर कार में इंजन चेक लाइट पीले रंग में दिखाई देती है। इसके जलने का मतलब होता है कि इंजन से जुड़ी किसी हिस्से में समस्या आ गई है। बता दें कि यह पीले रंग की लाइट इंजन, सेंसर, फ्यूल सिस्टम, उत्सर्जन नियंत्रण या इग्निशन से संबंधित पार्ट्स में खराबी आने पर जलती है। इसको आपको भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
Image Credit : IStock05 / 08
कूलेंट टेंपरेचर वार्निंग लाइट: अगर कार के डैश बोर्ड में आपको लाल रंग की लाइट जलते हुए दिखाई दे रही है तो यह एक कूलेंट टेम्प्रेचर वार्निंग लाइट होती है। इसके जलने का मतलब होता है कि इंजन का तापमान सुरक्षित सीमा से ज्यादा बढ़ चुका है। ऐसा तब होता है जब गाड़ी में कूलेंट लीक हो जाए या फिर रेडिएटर में कोई समस्या आ जाए, या फिर गाड़ी को को लंबे समय तक गर्मी और भारी ट्रैफिक में चलाया जाए।
Image Credit : IStock06 / 08
बैटरी वार्निंग लाइट: अगर कार में लाल बैटरी वार्निंग लाइट जलने लगे, तो इसका मतलब है कि बैटरी ठीक से चार्ज नहीं हो रही है। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब अल्टरनेटर से बैटरी तक सही तरीके से बिजली नहीं पहुंच पाती, और इसी वजह से यह लाइट दिखाई देने लगती है।
Image Credit : IStock07 / 08
एबीएस वार्निंग लाइट: अगर आपको अपनी कार में पीले रंग की ABS वार्निंग लाइट जलती है, तो यह बताती है कि एबीएस सिस्टम में कोई खराबी है। इस समस्या के चलते गाड़ी का ABS सेफ्टी फीचर काम करना बंद कर देता है। आपको बता दें कि एबीएस का सीधा संबंध ब्रेक सिस्टम से होता है।
Image Credit : IStock08 / 08
एयरबैग वार्निंग लाइट: अगर कार में लाल रंग की वह लाइट जलने लगे जिसमें सीट पर बैठे व्यक्ति और एक गोला दिखता है, तो इसका मतलब है कि एयरबैग या सीटबेल्ट प्रीटेंशनर में कोई खराबी आ गई है। यह समस्या आमतौर पर वायरिंग, सेंसर, या कनेक्टर में गलती होने की वजह से होती है।