भारत मोबिलिटी एक्सपो में BYD लाएगी ये कार, जानें इस Coupe EV SUV के बारे में

BYD Sealion 7 Coupe EV SUV: बीवायडी सीलियन ईवी का डिजाइन बहुत कुछ सील स्पोर्ट्स सेडान से मिलता है और इसकी कीमत भी सील के आस-पास होने का अनुमान है। कंपनी मार्च 2025 तक भारत में इसे लॉन्च करने वाली है। इसके साथ कंपनी ने बड़े साइज के व्हील्स दिए हैं जो इसे शानदार लुक वाली एसयूवी बनाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही बीवायडी सीलियन ईवी
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में होगी पेश
  • फुल चार्ज में 630 किमी तक चलेगी

BYD Sealion 7 Coupe EV SUV: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। यहां कई वाहन निर्माता अपनी आगामी और अपडेटेड कारें शोकेस करेंगे। बीवायडी यहां एक नई कूपे ईवी एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका नाम सीलियन 7 है। इसका डिजाइन बहुत कुछ सील स्पोर्ट्स सेडान से मिलता है और इसकी कीमत भी सील के आस-पास होने का अनुमान है। कंपनी मार्च 2025 तक भारत में इसे लॉन्च करने वाली है। इसके साथ कंपनी ने बड़े साइज के व्हील्स दिए हैं जो इसे शानदार लुक वाली एसयूवी बनाते हैं।

BYD Sealion 7 Coupe EV SUV

बीवायड कूप ईव एसयूव लॉन् करन वाल जिसक ना सीलिय 7

फीचर्स से लोडेड केबिन

बीवायडी ने इसके केबिन को स्टैंडर्ड रखा है और यहां आपको डुअल डिजिटल डिस्प्ले, सेंटर कंसोल के साथ टच बटन और बड़ा 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिला है। सबसे आकर्षक फीचर्स में लेवल 2 एडीएएस, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन मिररिंग, टीपीएमएस, 360 डिग्री कैमरा, 9 एयरबैग्स, पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड टेल लैंप्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स और ज्यादा जगह के लिए दूसरी कतार में स्प्लिट फेल्डिंग सीट्स दी गई हैं।

End of Feed