BYD Atto 3 Updated Variant Launched: चीन के वाहन निर्माता ब्रांड बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम ने भारत में एटो 3 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये है। कंपनी ने इस कार को कई नए फीचर्स और नए रंगों में पेश किया है। बीवायडी ऐटो 3 में दिलचस्पी रखने वाले 50,000 रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं, वहीं आने वाले कुछ ही हफ्तों में इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। लुक और स्टाइल के मामले में ये जोरदार इलेक्ट्रिक कार है, हालांकि इसकी बिक्री बहुत कम हो रही है जिसकी वजह से ये सड़कों पर ना के बराबर दिखाई पड़ती हैं।
आने वाले कुछ ही हफ्तों में इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।
सिंगल चार्ज में चलेगी कितना?
नए अपडेट्स के साथ बीवायडी एटो 3 को तीन वेरिएंट - डायनामिक, प्रीमियम और सुपीरियर में पेश किया गया है। इसके एंट्री लेवल वेरिएंट में 49.92 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिलेगा, बाकी दोनों वेरिएंट्स को 6.48 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है। इनमें से कम दमदार बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 468 किमी तक रेंज देती है। दूसरी तरफ दमदार बैटरी पैक को सिंगल चार्ज में 521 किमी तक चलाया जा सकता है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो सिर्फ 50 मिनट में इस ईवी को 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
लग्जरी कारों वाले फीचर्स मिले
नए वेरिएंट के अलावा बीवायडी ने एटो 3 को नया रंग - कॉस्मो ब्लैक भी दिया है, अब ये कार 4 रंगों में उपलब्ध है। इसके साथ 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, इलेक्ट्रिक टेलगेट, लेवल 2 एडीएएस सूट, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा भी आपको खूब सारे आरामदायक फीचर्स कार के केबिन में मिलते हैं जिसकी उम्मीद आप कीमत के हिसाब से करते हैं।
