Bugatti Tourbillon: रफ्तार की बात हो तो जुबान पर बुगाटी का नाम तो आ ही जाता है। आज से 8 साल पहले बुगाटी ने अपनी हाइपरकार चिरॉन को लॉन्च किया था और तब चिरॉन ने एक के बाद एक कई रिकार्ड्स भी तोड़े थे। अब 8 साल बाद बुगाटी ने एक बार फिर एक कार लॉन्च की है। इस कार की शुरुआती कीमत 39 करोड़ रुपये रखी गई है। बुगाटी की तरफ से यह पहली कार है जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी शामिल है। आइये जानते हैं इस कार के बारे में सबकुछ।
बुगाटी टूरबिलॉन पावरट्रेन
बुगाटी टूरबिलॉन एक परफॉरमेंस कार है और ऐसे में इस कार का सबसे जरूरी पार्ट इसकी पावरट्रेन, यानी इंजन है। बुगाटी की कारों में नजर आने वाला W16 इंजन अब V16 इंजन से बदल दिया है। इसके साथ ही कार में आगे की तरफ 2 और पीछे की तरफ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी मौजूद है। यह कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावर पर भी चल सकती है और फुल इलेक्ट्रिक मोड में यह कार लगभग 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। यह कार 1800 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करती है।
बुगाटी टूरबिलॉन में और क्या है खास?
कार में पहले से ज्यादा बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। कार को उसका नाम घड़ी में मौजूद एक मैकेनिज्म के आधार पर दिया गया है। बुगाटी टूरबिलॉन लिमिटेड कार होगी और इस कार की सिर्फ 250 यूनिट्स ही बनाई जायेंगी। बुगाटी को वॉक्सवैगन ग्रुप से अलग कर दिया गया है और अब यह इलेक्ट्रिक कारें बनाने वाली रिमाक नेवेरा के साथ जुड़ गई है जिसके बाद कंपनी का नाम बुगाटी रिमाक हो गया है।
