BMW F450 GS: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को देश-दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 एक एडवेंचर टूरिंग बाइक है जिसे भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 (Auto Expo 2025) में BMW मोटराड ने अपनी नई एडवेंचर बाइक F450 GS को शोकेस किया है। कई मायनों में यह बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन से आगे है। अगर इस बाइक को भारत में लॉन्च किया जाता है तो यह बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की मुसीबतें बढ़ा सकती है। आइये जानते हैं कि इस बाइक में क्या कुछ खास फीचर्स हैं जिनकी बदौलत यह हिमालयन 450 के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है।
Auto Expo 2025 में नजर आई BMW की ये बाइक
BMW F450 GS का इंजन
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में 452cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जबकि BMW F450 GS में 450cc का पैरेलल ट्विन इंजन देखने को मिलता है जो 47bhp की ताकत जनरेट कर सकता है। BMW F 450 GS का वजन 175 किलोग्राम ही है। कंपनी का दावा है कि बाइक की परफॉरमेंस बेहतर करने और इसके वजन को हल्का बनाए रखने के लिए बाइक बनाने के लिए मैग्नीशियम जैसे मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bharat Mobility Expo 2025: तीन जगह लगेगा कारों का मेला, कहां क्या होगा, कैसे मिलेंगे फ्री पास, जानें सबकुछ
BMW F450 GS के धांसू फीचर्स
BMW F450 GS को पहली बार EICMA मोटर शो के दौरान एक कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। अभी भी यह बाइक कॉन्सेप्ट के रूप में ही पेश की गई है लेकिन कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्शन के लिए तैयार है और जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया जाएगा। BMW F450 GS में ABS प्रो मिलता है जो बाइक के झुकाव के एंगल की सेंसिटिविटी के अनुरूप भी काम करता है। इसके साथ ही बाइक में राइड मोड दिए गए हैं जिन्हें राइडर अपने अनुसार पूरी तरह बदल सकता है। अन्य फीचर्स के साथ ही बाइक में हाई परफॉरमेंस ब्रेकिंग सिस्टम, BMW कनेक्टिविटी, 6.5 इंच की TFT डिस्प्ले भी दी गई है जिसे फोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
