BMW CE 04 Bookings Open In India: बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने भारतीय मार्केट के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी 24 जुलाई को देश में नई बीएमडब्ल्यू सीई 04 लॉन्च करने वाली है जिसे ग्लोबल लेवल पर जुलाई 2021 में पहली बार शोकेस किया गया था। भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से दिसंबर 2022 में पर्दा हटा था। अब जाकर इसकी बिक्री शुरू होगी और लॉन्च होते ही ये देश का सबसे महंगा स्कूटर बनने वाला है। हमारा मानना है कि बीएमडब्ल्यू इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास रखेगी। इसके साथ ही कंपनी प्रीमियम टू-व्हीलर्स में ये पहला इलेक्ट्रिक वाहन होगा।
हमारा मानना है कि बीएमडब्ल्यू इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास रखेगी।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगा
बीएमडब्ल्यू का ये महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर 8.9 किलोवाट-आर बैटरी के साथ पेश होगा जो सिंगल चार्ज 130 तक चलेगा। सीई 04 में लगा बैटरी पैक इसे 41 बीएचपी ताकत और 62 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करके देता है, इसकी टॉप स्पीड 120 किमी/घंटा है। इसके साथ 3 राइडिंग मोड्स के साथ एबीएस, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स फंक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। दिखने में ये स्कूटर काफी आकर्षक है और साइज में बड़ी बाइक्स जैसा नजर आता है।
मैक्सी स्कूटर है BMW CE 04
बीएमडब्ल्यू सीई 04 एक मैक्सी स्कूटर है जिसके साथ बेंच टाइप सीट मिली है। इसका व्हीलबेस 2285 मिमी, लंबाई 855 मिमी और चौड़ाई 1150 मिमी है। इसकी हाइट 780 मिमी है। डबल लूप फ्रेम पर बना ये अगल हिस्से में इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल ब्रिज टेलिस्कोपिक फोर्क से लोडेड है, वहीं पिछले हिस्से में स्विंगआर्म से जुड़ा सस्पेंशन मिला है। दोनों पहिये 15 इंच के हैं और दोनों पर 265 मिमी के डिस्क ब्रेक्स लगे हुए हैं। यहां फुल एलईडी लाइटिंग, 10.25-इंच टीएफटी कलर स्क्रीन पर बिल्टइन नेविगेशन और कनेक्टिविटी, परफॉर्मेंस डेटा, रेंज और चार्जिंग टाइम की जानकारी मिलेगी।
