BMW 5 Series Long Wheelbase: पूरी दुनिया में BMW की कारों को उनकी जबरदस्त परफॉरमेंस और शानदार लग्जरी के लिए जाना जाता है। जल्द ही कंपनी अपनी लग्जरी सेडान BMW 5 सीरीज का लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट भारत में पेश कर सकती है। कमाल की बात ये है कि ऐसा पहली बार होगा कि भारत में 5 सीरीज का लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट पेश किया जायेगा। इतना ही नहीं, यह वेरिएंट और खास इसलिए भी है क्योंकि यह लग्जरी सेडान का पहला राईट हैंड ड्राइव वेरिएंट होगा। कार की जनरेशन को अपडेट किया गया है और साथ ही कार में भी कई जरूरी अपडेट्स किये गए हैं। आइये आपको बताते हैं कि नई जनरेशन वाली BMW 5 सीरीज में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
BMW 5 सीरीज LWB का डिजाईन
BMW 5 सीरीज के लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट में आपको बिलकुल नई एडेप्टिव LED हेडलाइट देखने को मिलती है। हेडलैंप के बगल में नई किडनी ग्रिल देखने को मिलती है, जिसमें 14 वर्टीकल लाइनें मौजूद हैं। कार के कर्व्स को पहले से काफी सॉफ्ट किया गया है और अब यह कार अपनी पिछली जनरेशन की कारों से ज्यादा सॉफ्ट और बेहतर फ्लो कर्व वाली लगती है। कार 5.1 मीटर लंबी है, 1.9 मीटर चौड़ी है और 1.5 मीटर लंबी है।
BMW 5 सीरीज LWB के नए फीचर्स
BMW 5 सीरीज में नई LED टेललाइट्स भी देखने को मिलती हैं। कार में 12.3 इंच की टचस्क्रीन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है और साथ ही कार में 14.9 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही कार में ऑप्शनल इंटरेक्शन बार भी है और इसमें बहुत से टच संबंधित फीचर्स भी प्रदान किये गए हैं। नई 5 सीरीज कार में i-ड्राइव 8.5 भी मिलता है जिसके माध्यम से आप बिना मेनू को स्क्रॉल किये ही एक टच में ही क्विक सेलेक्ट फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
