बीच सड़क धू-धू कर जल उठी BMW 3 Series GT, कुछ ही मिनटों में हुई बर्बाद

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 25, 2023, 05:38 PM IST

BMW की लग्जरी कार 3 Series GT चेन्नई में बीच सड़क जल उठी और देखने ही देखते ये कार पूरी तरह बर्बाद हो गई। बता दें कि इस घटना में ड्राइवर समय रहते सकुशल बाहर निकल गया और सुरक्षित है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीच सड़क जल उठी लग्जरी कार
  • बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी बर्बाद
  • चेन्नई की सड़क पर हुई ये घटना

BMW 3 Series GT Catches Fire: बीएमडब्ल्यू की कारें सेफ्टी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं और इसी लिए इस ब्रांड की कारों को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन हाल में बीएमडब्ल्यू की जीटी बीच सड़क धू-धू कर जल गई, ये घटना चेन्नई के क्रोमपेट की है। भारतीय मार्केट में इस कार के कई मॉडल बिकते हैं जिनमें 3 सीरीज से लेकर 6 सीरीज तक शामिल हैं। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि इस लग्जरी कार में आग कैसे लगी और यहां जो हरे रंग की कार आपको दिख रही है वो बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी है।

BMW 3 Series GT Catches Fire

इस कार के मालिक 37 वर्षीय अरुण बालाजी हैं

ड्राइवर समय रहते निकला

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी का ड्राइवर कार में आग लगते ही बाहर निकल गया और रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उसे कोई चोट भी नहीं लगी है। ये 22 साल के पार्थसार्थी हैं जो तिरुवल्लिकेनि से त्रिवेंद्रम जा रहे थे। हालांकि इस कार के मालिक 37 वर्षीय अरुण बालाजी हैं। इस कार में चलते समय ड्राइवर ने कार ने धुआं निकलता देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल गए, इसके बाद सिर्फ 30 मिनट में ही ये कार जलकर बर्बाद हो गई।

End of Feed