ऑटो न्यूज़

बीच सड़क धू-धू कर जल उठी BMW 3 Series GT, कुछ ही मिनटों में हुई बर्बाद

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 25, 2023, 05:38 PM IST

BMW की लग्जरी कार 3 Series GT चेन्नई में बीच सड़क जल उठी और देखने ही देखते ये कार पूरी तरह बर्बाद हो गई। बता दें कि इस घटना में ड्राइवर समय रहते सकुशल बाहर निकल गया और सुरक्षित है।

Image

इस कार के मालिक 37 वर्षीय अरुण बालाजी हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बीच सड़क जल उठी लग्जरी कार
  • बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी बर्बाद
  • चेन्नई की सड़क पर हुई ये घटना

BMW 3 Series GT Catches Fire: बीएमडब्ल्यू की कारें सेफ्टी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं और इसी लिए इस ब्रांड की कारों को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन हाल में बीएमडब्ल्यू की जीटी बीच सड़क धू-धू कर जल गई, ये घटना चेन्नई के क्रोमपेट की है। भारतीय मार्केट में इस कार के कई मॉडल बिकते हैं जिनमें 3 सीरीज से लेकर 6 सीरीज तक शामिल हैं। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि इस लग्जरी कार में आग कैसे लगी और यहां जो हरे रंग की कार आपको दिख रही है वो बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी है।

ड्राइवर समय रहते निकला

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी का ड्राइवर कार में आग लगते ही बाहर निकल गया और रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उसे कोई चोट भी नहीं लगी है। ये 22 साल के पार्थसार्थी हैं जो तिरुवल्लिकेनि से त्रिवेंद्रम जा रहे थे। हालांकि इस कार के मालिक 37 वर्षीय अरुण बालाजी हैं। इस कार में चलते समय ड्राइवर ने कार ने धुआं निकलता देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल गए, इसके बाद सिर्फ 30 मिनट में ही ये कार जलकर बर्बाद हो गई।

कितना दमदार है इंजन

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीट के साथ 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 188 बीएचपी ताकत और 400 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसके अलावा 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी कार को मिला है जो 181 बीएचपी ताकत और 270 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इस कार के केबिन में खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए है और इसका लुक भी जोरदार है। कुल मिलाकर ये बड़े बजट की बेहतरीन कार है। ये देखना बहुत महत्वपूर्ण होगा कि इस लग्जरी कार ने आग किस वजह से पकड़ी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article