नई बाइक खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, बाद में न हो जाए बड़ा नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2026, 10:16 AM IST

Bike Buying Guide: नई बाइक खरीदना एक बड़ा और अहम फैसला हो सकता है। यह न केवल आपकी यात्रा को आसान बनाती है बल्कि आपकी जरूरतों और बजट के अनुरूप भी होनी चाहिए। बाजार में कई तरह की बाइक्स उपलब्ध हैं, ऐसे में सही विकल्प चुनने के लिए इंजन क्षमता, माइलेज, सेफ्टी फीचर्स, कीमत और मेंटेनेंस जैसे पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है।

Bike Buying Guide: नई बाइक खरीदने की जरूरत महसूस हो रही है और इसे खरीदने की तैयारी में हैं तो यह आपके लिए एक खास और रोमांचक अनुभव होगा। हालांकि, खरीदारी से पहले सही बाइक का चुनाव करने के लिए माइलेज, इंजन क्षमता, सेफ्टी फीचर्स, मेंटेनेंस कॉस्ट और राइडिंग कम्फर्ट जैसे कई पहलुओं पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आप कुछ खास बातों को ध्यान में रख सकते हैं-

जरूरत और बजट

आपको सबसे पहले यह समझने की जरूरत है कि नई बाइक किस उद्देश्य से खरीदी जा रही है। जैसे कुछ लोग रोजाना ऑफिस-कॉलेज जाने के लिए बाइक खरीदते हैं तो कुछ लोग लॉन्ग राइड या शहर में चलाने के लिए बाइक खरीदते हैं। जरूरत के बाद बजट तय करें, जिसमें बीमा, रजिस्ट्रेशन और एक्सेसरीज का खर्च भी शामिल हो।

Bike Buying Guide

नई बाइक खरीदना न बन जाए नुकसान का सौदा (Photo: iStock)

इंजन कैपेसिटी और माइलेज

रोजमर्रा के इस्तेमाल और ज्यादा माइलेज के लिए 100–125cc बाइक खरीद सके हैं। पावर और माइलेज का बैलेंस चाहिए तो 150–200cc बाइक के ऑप्शन पर जा सकते हैं। इसी तरह, स्पोर्ट्स और हाईवे राइडिंग के लिए 200cc से ऊपर की बाइक खरीद सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स, सीट कंफर्ट और राइडिंग पोजीशन

बाइक में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर, मजबूत चेसिस का ध्यान जरूर रखें। इसके अलावा, लंबे समय तक बाइक चलाने के लिए जरूरी है कि सीट आरामदायक हो, हैंडलबार और फुटरेस्ट की पोजीशन सही हो और पिलियन सीट भी कंफर्टेबल हो। बाइक में मोबाइल कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जर और ट्रैक्शन कंट्रोल पर भी ध्यान दें।

End of Feed