ऑटो न्यूज़

क्रैश टेस्ट में दिखी नई Tata Punch की पावर, हुई ऐसी टक्कर कि हिल गया ट्रक

2026 Tata Punch Facelift: टाटा मोटर्स ने 2026 Tata Punch Facelift को लेकर क्रैश टेस्ट का वीडियो जारी किया है। इस क्रैश टेस्ट वीडियो में गाड़ी के अंदर चार डमी को प्लेस किया गया था। वीडियो में 50 km/h की स्पीड से आती Punch Facelift की टाटा ट्रक से जोरदार टक्कर होती है।

2026 Tata Punch Facelift (1)

कितनी दमदार पंच फेसलिफ्ट (Photo: Tata Motors)

2026 Tata Punch Facelift: टाटा मोटर्स ने 2026 Tata Punch Facelift को लेकर सेफ्टी में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की ओर से 2026 Tata Punch Facelift के क्रैश टेस्ट का वीडियो आधिकारिक रूप से जारी किया गया है। इस वीडियो में Punch Facelift को 50 km/h की स्पीड से सीधे एक ट्रक के सामने टकराया गया। यह ट्रक भी टाटा LPT (Long Platform Truck) मॉडल जैसा लग रहा था। इस ट्रक को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह SUV के मुकाबले काफी भारी और मजबूर वाहन है। इस वीडियो के साथ कंपनी की कोशिश यह दिखाने की थी कि रिफ्रेश्ड पंच किसी बड़े वाहन से आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कैसे परफॉर्म करती है। इस वीडियो के साथ 2026 Tata Punch Facelift को लेकर स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी और यात्रियों की सुरक्षा क्षमता को लेकर जानकारी मिलती है।

Airbags और Restraint System की भूमिका

Punch Facelift के इस क्रैश टेस्ट वीडियो में दिखता है कि टक्कर के दौरान एसयूवी के एयरबैग्स तुरन्त एक्टिव होते हैं और रेस्ट्रेंट सिस्टम यात्रियों को सही जगह पर सुरक्षित रख देता है, जो दिखाता है कि कार के अंदर बैठे यात्रियों को चोट लगने का जोखिम काफी हद तक कम है। क्रैश टेस्ट में कार के अंदर चार डमी को रखा गया था। पंच को लेकर यह क्रैश टेस्ट वीडियो दिखाता है कि सुरक्षा तकनीक केवल लेब टेस्ट में ही नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में भी काम करती है।

बॉडी स्ट्रक्चर और पैसेंजर केबिन की मजबूती

क्रैश टेस्ट के वीडियो में दिखता है कि इस घटना के बाद भी Punch के कैबिन स्ट्रक्टचर में कोई ढील नहीं आई और यात्रियों के लिए जगह सुरक्षित रही। बोनट ने अधिकांश डिफॉर्मेशन को अब्सॉर्ब किया, जबकि केबिन और पिलर्स सुरक्षित बने रहे, जो सुरक्षित यात्रा का संकेत था।

डोर ओपनिंग और इमरजेंसी एक्सेस

किसी भी कार एक्सीडेंट में यात्रियों का कार से बाहर आ पाना भी बेहद मायने रखता है और टाटा मोटर्स की यह एसयूवी क्रैश टेस्ट के इस पड़ाव पर भी सफल रही। टाटा ने कंफर्म किया कि टेस्ट के बाद Punch के सभी दरवाजे अनलॉक और ओपन किए जा सकते थे, जो दिखाता है कि इमरजेंसी स्थितियों में कार के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकालना आसान होगा।

ब्रांड का फोकस

टाटा ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की मुश्लिक टेस्टिंग केवल इमेज बनाने के लिए नहीं हैं, बल्कि असल जिंदगी में सुरक्षा की जिम्मेदारी को दिखाने के लिए हैं। कंपनी का कहना है कि Punch Facelift ग्राहकों को न केवल फीचर्स बल्कि असली सुरक्षा देने में सक्षम है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article