भारत मोबिलिटी एक्सपो का बजा डंका ! दुनिया में बना नंबर 1, सिर्फ 4 दिन में पहुंचे इतने लाख लोग

भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 का समापन हो चुका है। लेकिन समापन होने से पहले ही भारत के ऑटो शो ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो शो बन चुका है। 19 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 तक इसे आम जनता के लिए खोला गया था और इस दौरान 8 लाख से ज्यादा लोगों ने ऑटो एक्सपो 2025 में भाग लिया है।

Bharat Mobility Expo 2025: 19 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 के बीच भारत में ऑटोमोबाइल जगत का जाना-माना ‘भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025’ आयोजित किया गया था। ऑटो एक्सपो 2025 का समापन तो हो चुका है लेकिन भारत में आयोजित 'कारों के इस महाकुंभ' ने दुनिया भर में अपना लोहा मनवा लिया है। दरअसल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 अब दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल शो बन चुका है। 4 दिनों के लिए आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है।

Bharat Mobility Expo 2025

भारत मोबिलिटी एक्सपो का बजा डंका

34 कंपनियों ने लिया भाग

भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में कुल 34 कार निर्माता कंपनियों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में भाग लेने वाली कार निर्माता कंपनियों के नजरिये से भी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025, दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो शो बन चुका है। भारत मोबिलीय एक्सपो 2025 के दौरान कई स्टार्टअप्स ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। 2025 में आयोजित हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो में विशेष रूप से इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स फ्यूल वाहनों पर ध्यान केन्द्रित किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी विमल आनंद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 दिन चले ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान 200 से ज्यादा वाहनों को लॉन्च और शोकेस किया गया।

End of Feed