ऑटो न्यूज़

Kia Sonet का ये वेरिएंट अब नहीं खरीद पाएंगे ग्राहक, कंपनी ने बंद कर दी बिक्री

Kia Sonet Diesel iMT Discontinued: किआ इंडिया ने जानकारी दी है कि भारतीय मार्केट में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के डीजल आईएमटी की बिक्री बंद कर दी है, वहीं सॉनेट को नई एचटीके प्लस ओ ट्रिम में पेश किया गया है, वहीं कंपनी ने इसका ग्रैविटी एडिशन बंद कर दिया है।

Image

Kia ने Sonet Compact SUV के Diesel iMT की बिक्री बंद कर दी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Kia Sonet Diesel iMT हुआ बंद
  • कंपनी ने नई ट्रिम लाइनअप में जोड़ी
  • आईएमटी डीजल की बिक्री बंद हुई

Kia Sonet Diesel iMT Discontinued: किआ इंडिया ने जनवरी 2024 में नई सॉनेट फेसलिफ्ट लॉन्च की थी जिसकी 1 लाख यूनिट कंपनी ने बेच ली हैं। अब किआ ने जानकारी दी है कि देश में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के डीजल आईएमटी की बिक्री बंद कर दी है, वहीं सॉनेट को नई एचटीके प्लस ओ ट्रिम में पेश किया गया है, वहीं कंपनी ने इसका ग्रैविटी एडिशन बंद कर दिया है। सॉनेट के पेट्रोल वेरिएंट की डिमांड इस समय कुल बिक्री का करीब 76 प्रतिशत है। कुछ समय पहले ही सॉनेट फेसलिफ्ट को एचटीई ओ और एचटीके ओ में पेश किया गया है जिनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 8.19 लाख और 9.25 लाख रुपये हैं।

देती है बंपर माइलेज

नई किआ सॉनेट के बाहरी हिस्से में मामूली बदलाव किए गए हैं, यहां थोड़ा बड़े साइज का एलईडी हेडलैंप, नए एलईडी डीआरएल, नया अगला बंपर नए फॉगलैंप और नए अलॉय व्हील्स मिले हैं। ये कॉम्पैक्ट एसयूवी 22.30 किमी/लीटर तक चलेगी जो इसके 1.5-लीटर डीजल 6-स्पीड आईएमटी का माइलेज है। इसके अलावा अभी कंपनी ने इसी इंजन के साथ कार के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट के माइलेज की जानकारी नहीं दी है, लेकिन ये आंकड़ा मैनुअल गियरबॉक्स में इससे भी ज्यादा होने वाला है।

फीचर्स के मिला नयापन

किआ सॉनेट फेसलिफ्ट के फीचर्स में जरूर कुछ दिलचस्प बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने कॉम्पैक्ट एसयूवी के केबिन में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल नया लगाया है जो सेल्टोस से लिया गया है। सेंटर में लगा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम पहले वाला ही है, क्लाइमेट कंट्रोल के लिए भी नया छोटा स्क्रीन दिया गया है। केबिन को ताजा फील देने के लिए नई अपहोल्ट्री दी गई है। यहां सबसे दिलचस्प लेवल 1 का एडीएएस है जैसा ह्यून्दे वेन्यू में मिलता है। इससे कई सेफ्टी फीचर्स नई सॉनेट को मिलते हैं।

और क्या-क्या मिला

नई सॉनेट के साथ एडीएएस से मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स में टक्कर की कई वार्निंग और लेन डिपार्चर वार्निंग के अलावा अवॉइडेंस असिस्टेंस और वार्निंग, हाई बीम असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट और कई अन्य शामिल हैं। यहां ग्राहकों को 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ईएससी सामान्य तौर पर मिलने वाले फीचर्स हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी के महंगे वेरिएंट्स में कॉर्नरिंग लैंप्स, फोर वे पावर्ड सीट और 360 डिग्री कैमरा के साथ ब्लाइंड व्यू मिरर मिलते हैं।

पहले वाला इंजन मिला

किआ सॉनेट के फेसलिफ्ट मॉडल की तकनीक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ पहले वाला 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजल मिला है जो 83 एचपी ताकत बनाता है। ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 एचपी ताकत बनाता है। अंत में 1.5-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन आता है तो 116 एचपी पावर जनरेट करता है। टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी मिले हैं, वहीं 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन सिर्फ डीजल इंजन को मिला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article