बाढ़ में डूबी कार की मरम्मत का इतना बड़ा एस्टिमेट... मतलब चार आने की मुर्गी, बारह आने का मसाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:56 AM IST

बेंगलुरु में बीते दिनों आई बाढ़ से हजारों वाहन डूब गए, लेकिन एक फोक्सवैगन पोलो की खबर बन गई है. दरअसल 11 लाख रुपये कीमत की इस पोलो की मरम्मत के लिए डीलरशिप ने कार मालिक को 22 लाख रुपये का एस्टिमेट बताया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • 22 लाख में आ जाएंगी दो नई पोलो
  • बेंगलुरु की बाढ़ में पूरी तरह डूबी कार
  • बाद में थमाया 44,840 रुपये का बिल

Bengaluru Volkswagen Polo Repair Estimate: आपने ये कहावत कई बार सुनी होगी, जितने की देवी नहीं, उतने की पूजा.. आज हम आपको जिस घटना की जानकारी दे रहे हैं, ये बात वहां पूरी तरह चरितार्थ होती है. बेंगलुरु के एक शख्स को बाढ़ में डूबी उनकी फोक्सवैगन पोलो की मरम्मत के लिए 22 लाख रुपये का एस्टिमेट यानी अनुमानित राशि बताई गई. इस बात की जानकारी पोलो के मालिक अनिरुद्ध गणेश ने लिंक्डइन पर दी है.

Bengaluru Volkswagen Polo Flood

बात की जानकारी पोलो के मालिक अनिरुद्ध गणेश ने लिंक्डइन पर दी है.

बाढ़ में डूब गई थी उनकी पोलो

अनिरुद्ध के पास फोक्सवैगन पोलो का टीएसआई मॉडल है जो बेंगलुरु में आई बाढ़ के चलते पूरी तरह पानी में डूबकर बंद पड़ गया था. उन्होंने अपनी कार को मरम्मत के लिए बेंगलुरु की फोक्सवैगन एप्पल ऑटो डीलरशिप पर भेजा. वहां करीब 20 दिन गाड़ी खड़ी रखने के बाद उन्हें एक कॉल आया जिसमें डीलरशिप द्वारा कार की मरम्मत का खर्च 22 लाख रुपये बताया गया. इंश्योरेंस कंपनी से बात करने के बाद जब अनिरुद्ध डीलरशिप पहुंचे तो उन्हें 44,840 रुपये का बिल थमाया गया.

End of Feed