Bajaj जल्द लॉन्च करेगी नई CNG Bike, Chetak को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

जुलाई 2024 में बजाज द्वारा दुनिया की पहली CNG बाइक को लॉन्च किया गया था। अब खबर आ रही है कि बजाज जल्द ही नई CNG बाइक लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं जिनमें दावा किया गया था कि बजाज की नई CNG बाइक, बजाज फ्रीडम 125 से भी ज्यादा किफायती होगी।

Bajaj CNG Bike: भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज के लिए 5 जुलाई 2024 का दिन ऐतिहासिक था। कंपनी ने इसी दिन भारत में दुनिया की पहली CNG बाइक लॉन्च की थी। बजाज फ्रीडम 125 दुनिया की पहली CNG बाइक है और फिलहाल यह भारतीय मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज अब एक और नई CNG बाइक लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पहले ऑटोमोबाइल मीडिया वेबसाइट कार एंड बाइक (Car&Bike) ने इस नई बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया था। माना जा रहा है कि बजाज की नई CNG बाइक, बजाज फ्रीडम 125 से भी ज्यादा किफायती होगी।

Bajaj CNG Bike

Bajaj जल्द लॉन्च करेगा नई CNG Bike, Chetak को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

खुद CEO ने की घोषणा

रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज के CEO, राजीव बजाज, ने खुद घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी जल्द ही नई CNG बाइक लॉन्च कर सकती है। साथ ही माना जा रहा है कि इस बाइक को जल्द ही भारत में लॉन्च भी किया जा सकता है। बजाज की नई CNG बाइक 100cc सेगमेंट में लॉन्च की जा सकती है। बजाज ने इसी महीने फ्रीडम 125 की डिलीवरी की शुरुआत की है। भारतीय दोपहिया मार्केट में कस्टमर्स प्रमुख रूप से माइलेज और वाहन की लागत का ध्यान रखते हैं। अपने फीचर्स और किफायत के चलते बजाज फ्रीडम 125 को भारत में बहुत पॉपुलैरिटी मिली है।

End of Feed