इन धाकड़ फीचर्स से होगी लोडेड
XUV.e9 को पहले भी टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। कार के कैबिन में तीन स्क्रीन सेटअप देखने को मिल सकता है। इनमें से एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए, एक ड्राइवर डिस्प्ले के लिए और एक स्क्रीन को-पैसेंजर के लिए ऑफर की जा सकती है। साथ ही कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ड्राइव मोड सेलेक्टर और पैनारोमिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स भी ऑफर किये जा सकते हैं।
डिजाइन और पावरट्रेन
रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। INGLO प्लेटफॉर्म रियर-व्हील ड्राइव के साथ-साथ ऑल व्हील ड्राइव पावरट्रेन को भी सपोर्ट कर सकता है। SUV के डिजाइन की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ बहुत ही खूबसूरत टेल लाइट देखने को मिलती है जो एक लाइटबार के रूप में इस्तेमाल की गई है। इसके साथ ही कार में फ्लश डोर हैंडल्स भी देखने को मिलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस SUV को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
