Bajaj-Triumph Bike: रॉयल एनफील्ड का मुकाबला करने के लिए बजाज ऑटो जल्द मार्केट में नई मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने यूके आधारित ट्रायम्फ मोटरसाइकिल के साथ साझेदारी की है जिसके अंतर्गत भारतीय मार्केट के लिए 350 सीसी सेगमेंट की बाइक बनाने का करार किया गया है। अब ये दोनों मिलकर नई बाइक्स भारत में लॉन्च करने को तैयार हैं जिनके लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है। बजाज-ट्रायम्फ मिलकर 5 जुलाई 2023 को नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली हैं, कंपनी ने इसका टीजर जारी करके ये जानकारी दी है।
अब ये दोनों मिलकर नई बाइक्स भारत में लॉन्च करने को तैयार हैं जिनके लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है।
दो मॉडल्स पर किया जा रहा काम
बजाज और ट्रायम्फ मिलकर दो मॉडल्स पर काम कर रही हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों स्क्रैंबलर और रोड्सटर मोटरसाइकिल होंगी। हालिया स्पाय फोटो में रोड्सटर बाइक दिखाई दी है जो ट्रायम्फ की बाकी महंगी और दमदार मोटरसाइकिल वाले अंदाज में नजर आई है। दोनों बाइक्स के साथ गोल हेडलैंप्स और गोल फ्यूल टैंक मिलेगा, इसके अलावा अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन, 19-इंच का अगला पहिया और 17-इंच पिछला, रोड्सटर में सिंगल पीस सीट और स्क्रैंबलर में स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
क्या है बाइक की अनुमानित कीमत
नई मोटरसाइकिल के साथ सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है। जो मॉडल नजर आया है उसमें बड़ रेडिएटर लगा है जिससे समझ आता है कि ये लिक्विड-कूल्उ 4-वाल्व डीओएचसी इंजन होगा। अनुमान है कि कंपनी नई मोटरसाइकिल का उत्पादन भारत में ही करेगी और यहीं से विदेशी मार्केट में इसका निर्यात किया जाएगा। इसकी एक्सशोरूम कीमत 2 लाख रुपये होने का अनुमान है। लॉन्च के बाद नई बजाज-ट्रायम्फ बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड, होंडा टू व्हीलर्स, येज्डी और केटीएम जैसी बाकी 300 सीसी सेगमेंट वाली कंपनियों से होगा।
