ऑटो न्यूज़

Bajaj Bike: CNG के बाद अब इथेनॉल से चलने वाली बाइक लाएगी बजाज, जानें कब हो रही लॉन्च

जानी-मानी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने कुछ समय पहले ही दुनिया की पहली CNG बाइक को लॉन्च किया था, जिसका नाम फ्रीडम 125 था। अब खबर आ रही है कि बजाज इथेनॉल से चलने वाली बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइये जानते हैं यह बाइक कब लॉन्च हो सकती है और इसमें क्या कुछ खास फीचर्स मिल सकते हैं।

Image

CNG के बाद अब इथेनॉल से चलने वाली बाइक लाएगी बजाज, जानें कब हो रही लॉन्च

Photo : Times Now Digital

Bajaj Bike: 5 जुलाई 2024 का दिन बजाज के लिए ऐतिहासिक था। ये वही दिन था जब बजाज ने दुनिया की पहली CNG बाइक लॉन्च की थी। इस बाइक का नाम बजाज फ्रीडम था और इसे 95,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। अब खबर आ रही है कि बजाज जल्द ही इथेनॉल से चलने वाली बाइक लॉन्च कर सकती है। हाल ही में बजाज के MD, राजीव बजाज ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि कंपनी इथेनॉल से चलने वाली बाइक को विकसित करने पर काम कर रही है।

जल्द होगी पेश

राजीव बजाज ने CNBC-TV 18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकार किया कि बजाज फिलहाल इथेनॉल से चलने वाली एक बाइक को विकसित करने पर काम कर रही है। क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में काम करते हुए बजाज द्वारा इथेनॉल से चलने वाली बाइक के साथ-साथ एक तीन पहियों वाले वाहन पर भी काम किया जा रहा है। राजीव बजाज ने यह भी बताया कि इसी वित्तीय वर्ष के दौरान इथेनॉल से चलने वाली बाइक और तीन पहियों वाले वाहन को शोकेस भी किया जाएगा।

एक और CNG बाइक

CNBC-TV18 को दिए इसी इंटरव्यू के दौरान राजीव बजाज ने यह भी माना था कि कंपनी बजाज फ्रीडम के बाद अब एक अधिक किफायती CNG बाइक को लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। उन्होंने यह भी बताया था कि यह बाइक 100-110cc सेगमेंट में लॉन्च की जाएगी। बजाज ग्रुप के MD ने यह भी बताया था कि यह बाइक भी इसी वित्त वर्ष के दौरान लॉन्च की जाएगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article