Bajaj Pulsar N160: भारत में बजाज की बाइक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बजाज की पल्सर सीरीज की बाइक्स को भी भारतीय लोग काफी पसंद करते हैं और 125cc से लेकर 400cc तक की बाइक्स इस सीरीज में मौजूद हैं। अब हाल ही में बजाज ने अपनी पल्सर N160 बाइक का नया वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये रखी गई है। बजाज की नई पल्सर N160 में मैकेनिकल के साथ-साथ एक नया फीचर भी दिया जा रहा है। आइये जानते हैं कि बजाज पल्सर N160 के नए वेरिएंट में क्या कुछ नया और खास है?
बजाज पल्सर N160 को मिला नया अपग्रेड, जानिये क्या है खास
पल्सर N160 में नए बदलाव
पल्सर N160 के नए टॉप एंड वेरिएंट में कुछ बहुत बड़े बदलाव नहीं किये गए हैं। मैकेनिकल बदलाव की बात करें तो बाइक में अब आपको अप साइड डाउन फॉर्क्स (USD Forks) देखने को मिलते हैं जिन्हें गोल्डन रंग में पेश किया गया है। इससे पिछले सभी वेरिएंट में बाइक में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन देखने को मिलता था। इसके साथ ही बाइक में तीन ABS मोड दिए जाते हैं जिन्हें रोड, रेन और ऑफ-रोड मोड नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मारुती सुजुकी स्विफ्ट के साथ-साथ ब्रेजा और फ्रॉन्क्स को भी मिलेगा CNG अपग्रेड, मिलेंगे ये खास फीचर्स
इंजन में बदलाव?
बजाज ने पल्सर N160 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है और बाइक में अभी भी 164.8cc का आयल कूल्ड इंजन ही देखने को मिलता है जो 15.68 हॉर्सपावर की ताकत और 14.65nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। बाइक में पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन है और बाइक दो डिस्क ब्रेक के साथ आती है जिसके साथ-साथ बाइक में ड्यूल चैनल ABS भी मौजूद है।
