ऑटो न्यूज़

Bajaj Bruzer: पता चल ही गया कब आएगी बजाज की CNG बाइक, जान लीजिये क्या कुछ होगा खास

बजाज इस साल की शुरुआत से ही देश में एक के बाद एक शानदार बाइक्स लॉन्च कर रही है। लोग काफी समय से बजाज की CNG वाली बाइक के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार इस बाइक के लॉन्च होने की तारीख सामने आ चुकी है। आइये जानते हैं दुनिया की पहली CNG बाइक में क्या कुछ खास हो सकता है।

Image

पता चल ही गया कब आएगी बजाज की CNG बाइक, जान लीजिये क्या कुछ होगा खास

Photo : Times Now Digital

Bajaj Bruzer Launch Date: इस साल की शुरुआत से ही बजाज कई शानदार लॉन्च कर चुकी है। काफी समय से लोग बेसब्री से बजाज की नई CNG बाइक के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में बाइक के लॉन्च को लेकर काफी जरूरी खबर सामने आ रही है। बजाज ने अपनी CNG बाइक को ब्रूजर नाम दिया है और यह बाइक 5 जुलाई को भारत में लॉन्च कर दी जायेगी। बजाज ब्रूजर दुनिया की पहली CNG बाइक होगी। आइये जानते हैं कि बजाज की इस CNG बाइक में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

इंजन (संभावित)110-150cc
लॉन्च की तारीख05 जुलाई 2024
फ्यूल टाइपपेट्रोल एवं CNG
फ्रेमक्रेडल

बजाज ब्रूजर का फ्रेम और सेगमेंट

रिपोर्ट्स के अन्सुआर बजाज ब्रूजर 110-150cc के सेगमेंट में पेश की जा सकती है। बात बाइक के फ्रेम की करें तो टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई बाइक को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस बाइक में डबल क्रैडल फ्रेम देखने को मिलेगा और CNG टैंक सीट की लंबाई की दिशा में ही सीट के नीचे मौजूद होगा। बाइक के डिजाईन की बात करें तो इस बाइक में राउंड हेडलैंप, टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और आगे की तरफ डिस्क ब्रेक भी देखने को मिल सकता है। बाइक में आम बाइक्स के मुकाबले काफी लंबी सीट देखने को मिल सकती है।

कैसा होगा बजाज ब्रूजर का इंजन

बजाज ब्रूजर में कौन सा इंजन मिलेगा यह तो अभी साफ़ नहीं है लेकिन CNG टैंक के हिसाब से इस इंजन को हलके से ढलाव के साथ बाइक में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो बाइक में 125cc का इंजन देखने को मिल सकता है। बाइक में एक छोटा पेट्रोल टैंक भी प्रदान किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर कस्टमर्स CNG के साथ-साथ पेट्रोल का इस्तेमाल कर पाएं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article