ऑटो न्यूज़

Bajaj Bruzer: दुनिया की पहली CNG बाइक जल्द होगी लॉन्च, बजाज ने जारी किया टीजर

बजाज 5 जुलाई को दुनिया की पहली CNG बाइक को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले आज कंपनी ने बाइक का एक टीजर वीडियो भी जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि बजाज की इस बाइक का नाम ब्रूजर होगा। आइये जानते हैं कि कंपनी द्वारा जारी किये गए टीजर वीडियो में बाइक से संबंधित क्या खास जानकारी देखने को मिली है।

Image

दुनिया की पहली CNG बाइक जल्द होगी लॉन्च, बजाज ने जारी किया टीजर

Photo : Times Now Digital

Bajaj Bruzer CNG Bike: इस साल की शुरुआत से ही दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज एक के बाद एक कई बड़े और जरूरी लॉन्च कर चुकी है। फिलहाल लोग काफी बेसब्री से बजाज की CNG बाइक का इंतजार कर रहे हैं। यह दुनिया की पहली CNG बाइक होगी और रिपोर्ट्स के अनुसार इस बाइक का नाम बजाज ब्रूजर (Bajaj Bruzer) होगा। हाल ही में कंपनी ने अपनी CNG बाइक का नया टीजर जारी किया है। बजाज द्वारा इस बाइक को 2 दिन बाद 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं कि इस बाइक में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है और टीजर में बाइक से संबंधित क्या जरूरी जानकारी सामने आई है?

बजाज ब्रूजर में क्या है खास?

बजाज ब्रूजर देश में बाइक्स के भविष्य को पूरी तरह बदल सकती है। जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया कि यह दुनिया की पहली CNG बाइक होगी। इको-फ्रेंडली होने के साथ-साथ यह बाइक रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है। हालांकि अभी बाइक की तकनीकी जानकारी को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज की CNG बाइक में 110-125cc का इंजन देखने को मिल सकता है। टाइम्स नाउ के अनुसार इस बाइक की शुरुआती कीमत 90,000 रुपये हो सकती है।

अभी तक क्या कुछ पता है?

बाइक की लीक हुई फोटो से हमें पता चलता है कि बाइक में एक पेट्रोल टैंक देखने को मिलेगा और सीट के नीचे CNG सिलेंडर को प्लेस किया जाएगा। इसके साथ ही स्पाई शॉट्स से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बाइक के दो वेरिएंट्स मार्केट में पेश किये जा सकते हैं। इनमें से एक वेरिएंट लुक्स के मामले में काफी स्पोर्टी होगा और वहीं दूसरा वेरिएंट सामान्य होगा। इसके साथ ही स्पॉट की गई बाइक में लंबी सीट और गोल हेडलाइट भी देखने को मिली थी जो इस बाइक को काफी क्लासिक लुक प्रदान करती हैं। बजाज द्वारा जारी की गई वीडियो में एक बटन भी देखने को मिलता है जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से पेट्रोल और CNG मोड के बीच में स्विच कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article