Video Of Convertible Auto Goes Viral: आज के जमाने में आपके स्मार्टफोन पर रोजाना कई सारे वायरल वीडिया देखने को मिलते हैं। इनमें से कई जुगाड़ के होते हैं, लेकिन कुछ जुगाड़ ऐसे होते हैं जिनकी खबर बन जाती है। इन्हीं में से एक केरल से सामने आई है जहां एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने अपने ऑटो को जुगाड़ कन्वर्टिबल कार बना दिया है। इस ऑटो रिक्शा की छत खुल जाती है और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है। खबर में दिखाया जा रहा ये वीडियो ऑटोरिक्शा केरल द्वारा अपलोड किया गया है।
एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने अपने ऑटो को जुगाड़ कन्वर्टिबल कार बना दिया है।
बटन दबाते ही खुल जाती है छत
नए वायरल इंस्टाग्राम वीडियो में पिंक कलर के इस ऑटो का मालिक डेमो देता नजर आ रहा है। इस ऑटो में एक बटन दबाते ही इसकी छत खुल जाती है, गौरतलब है कि ये फीचर करोड़ों रुपये की लग्जरी कारों में देखने को मिलता है। छत खुलने के बाद ये ऑटो और भी आकर्षक दिखने लगता है। इसके अलावा रिक्शा के मालिक ने इसकी सीट्स को भी मॉडिफाइ कर दिया है जो सफेद और पिंक कलर की है।
इंस्टाग्राम पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
वीडियो वायरल होते ही इंस्टाग्राम पर लोगों की प्रतिक्रिया इसे मिलनी शुरू हो गई है और यूजर्स इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे रोल्स रॉयस ऑटो नाम दिया है तो कुछ ने इसे ऑटो कूपर बोला है। इसके अलावा कई और मजेदार कमेंट्स इसे लेकर किए गए हैं। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 75,000 लाइक्स मिल चुके हैं।
