जर्मन लक्जरी कार निर्माता ऑडी (Audi) ने भारत में अपनी दो नई एसयूवी Audi Q3 Signature Line और Audi Q5 Signature Line लॉन्च की हैं। इन मॉडलों में कंपनी ने शानदार डिजाइन एलिमेंट्स, प्रीमियम डिटेलिंग और एक्सक्लूसिव फीचर्स जोड़े हैं, जो इन्हें पहले से और अधिक लग्जरी बनाते हैं।
Audi Q3, Audi Q5 Signature Line/Photo-Timenowhindi
कीमत और वैरिएंट्स
नई ऑडी Q3 सिग्नेचर लाइन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹52,31,000 रखी गई है, जबकि ऑडी Q5 सिग्नेचर लाइन की कीमत ₹69,86,000 से शुरू होती है। सिग्नेचर लाइन पैकेज में कई एक्सक्लूसिव फीचर्स शामिल किए गए हैं जो गाड़ियों के लुक और फील को और भी प्रीमियम बनाते हैं।
| मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|
| ऑडी Q3 | ₹52,31,000 |
| ऑडी Q3 स्पोर्टबैक | ₹53,55,000 |
| ऑडी Q5 | ₹69,86,000 |
इनमें इल्यूमिनेटेड ऑडी रिंग्स और एंट्री एलईडी लैंप हैं, जो दरवाजा खुलने पर शानदार विज़ुअल इफेक्ट देते हैं। इसके अलावा डायनेमिक व्हील हब कैप्स, जो चलते समय भी ऑडी के चार रिंग्स लोगो को सीधा बनाए रखते हैं। फ्रैगरेंस डिस्पेंसर, जो केबिन को खास खुशबू से महकाता है। मेटालिक की कवर और स्टेनलेस-स्टील पैडल सेट, जो अंदरूनी हिस्से को स्पोर्टी और लग्जरी टच देते हैं।
Audi Q3 Signature Line के स्पेशल फीचर्स
- पार्क असिस्ट प्लस (Park Assist Plus)
- नए R18, 5-V-स्पोक (S डिजाइन) एलॉय व्हील्स
- रियर कंपार्टमेंट में 12V आउटलेट और 2 USB पोर्ट्स
- Q5 सिग्नेचर लाइन में नए R19, 5-ट्विन-आर्म, ग्रेफाइट ग्रे, ग्लॉस टर्न्ड फिनिश एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं।
केवल टेक्नोलॉजी वैरिएंट में उपलब्ध
यह सिग्नेचर लाइन पैकेज केवल टेक्नोलॉजी वैरिएंट के साथ उपलब्ध है और इसके सभी फीचर्स Audi Genuine Accessories का हिस्सा हैं। कुल मिलाकर, ऑडी की यह नई सिग्नेचर लाइन सीरीज उन ग्राहकों के लिए है जो अपने एसयूवी अनुभव में और अधिक लक्जरी, एक्सक्लूसिविटी और स्टाइल चाहते हैं।
