Anand Mahindra Shared Flying Bike Video: जापान के एक स्टार्टअप एरविन्स ने दुनिया की पहली प्रोडक्शन मॉडल फ्लाइंग बाइक यानी उड़ने वाली बाइक बनाई है जिसकी बिक्री जापान में जारी है. इसी बाइक का छोटा वर्जन हाल में यूनाइटेड स्टेट्स में भी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत करीब 8,00,000 डॉलर है. भारतीय मुद्रा में ये कीमत लगभग 6.5 करोड़ रुपये के बराबर है. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा जैसे ही इस मोटरसाइकिल का वीडियो देखा, तुरंत उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया. बताने की जरूरत नहीं कि आनंद महिंद्रा ट्विटर पर कितने पसंद किए जाते हैं और यही वजह है कि लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं.
A flying bike from a Japanese startup. Will cost around $800K in the U.S. I suspect it will be used mainly by poli… t.co/I9KqrHWAMu
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
क्या बोले आनंद महिंद्रा
उड़ने वाली इस बाइक का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, "जापान के स्टार्टअप की एक उड़ने वाली बाइक. यूएस में इसकी कीमत करीब 8 लाख डॉलर है. मुझे लगता है कि दुनियाभर में मुख्य रूप से पुलिस फोर्स द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा किसी मूवी के दिलचस्प सीन में भी इसे देखा जा सकता है." ये बाइक वीडियो में ट्रायल रन करती नजर आ रही है. इसे सिंगल चार्ज में 40 मिनट तक उड़ाया जा सकता है और 100 किमी/घंटा रफ्तार पर उड़ती है.
