Anand Mahindra Birthday: आनंद महिंद्रा देश और दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन हैं और लगातार वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बातों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट को लेकर भी बहुत पॉपुलर हैं और लाखों लोगों को वो यहां प्रेरणा देते हैं। आनंद महिंद्रा की सादगी और जीवन को लेकर उनका रुख उन्हें प्रेरणा का स्त्रोत बनाते हैं। आनंद महिंद्रा का आज जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको उनके कहे कुछ गोल्डेन वर्ड्स के बारे में बता रहे हैं...
आनंद महिंद्रा
दशकों से रह रहे एक ही घर में
आनंद महिंद्रा अरबपति होने के बावजूद सालों से एक ही घर में रह रहे हैं, हालांकि वो एक रिसॉर्ट है जो मुंबई के नेपियन सी रोड पर स्थित है। यही बंगला उनके दादा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के फाउंडर केसी महिंद्रा ने दशकों पहले किराए पर लिया था। तब आनंद महिंद्रा पैदा भी नहीं हुए थे।
आनद महिंद्रा
चलाते हैं साधारण कारें
आनंद महिंद्रा चाहें तो दुनिया भर की तमाम लग्जरी कारें अपने गैराज में शामिल कर सकते हैं, लेकिन वो साधारण कारों से चलते हैं। ये महिंद्रा की कारें ही चलाते हैं और फिलहाल वो कंपनी की हालिया लॉन्च महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और अल्तुरस जी4 जैसी एसयूवी चलाते हैं।
Anand Mahindra Birthday
आनंद महिंद्रा नहीं पहनते घड़ी!
इतना व्यस्त इंसान, वो भी अरबपति अगर घड़ी ना पहने तो अचरत होता है। वो चाहें तो डायमंड से जड़ी राडो पहनें, लेकिन आनंद महिंद्रा घड़ी नहीं पहनते। इसके अलावा सूट-बूट से इतर वो ज्यादातर समय फॉर्मल की जगह कैजुअल कपड़े पहनना पसंद करते हैं।
घर में लुंगी पहनते हैं आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा स्वीकार किया है कि घर में वो महंगे नाइटवेयर या आरामदायक कपड़ों की जगह लुंगी पहनते हैं, इसे पूरे भारत का सबसे आरामदायक अटायर कहा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी माना कि कोविड-19 में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने वीडियो कॉल मीटिंग के दौरान भी लुंगी पहनी थी।
