1 लीटर में 911 किलोमीटर दौड़गी ये गाड़ी! 100 रुपये में दिल्ली से बिहार तक का कर लेंगे सफर; देखें वीडियो

अगर हम कहें कि आप महज 100 रुपये के तेल खर्च में दिल्ली से बिहार तक का सफर तय कर सकते हैं तो ये बात आपको किसी मजाक से कम नहीं लगेगी।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर हम कहें कि आप महज 1 लीटर तेल की खपत में गाड़ी से दिल्ली से अहमदाबाद या गोरखपुर से आगे पटना से कुछ पहले तक का सफर कर सकते हैं तो यह बात आपको किसी मजाक से कम नहीं लगेगी। लेकिन हम मजाक नहीं कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिका के Brigham Young University के छात्रों के एक समूह ने ऐसा अल्ट्रा-एफिशिएंट व्हीकल तैयार किया है, जिसने फ्यूल एफिशिएंसी को लेकर सभी को हैरान कर दिया है। यह खास कम्बंशन इंजन व्हीकल करीब 911 किलोमीटर प्रति लीटर तक की एफिशिएंसी देने का दावा करता है। दुनिया भर में फ्यूल की बढ़ती कीमतों और बेहतर माइलेज की मांग के बीच अमेरिकी छात्रों का यह प्रोजेक्ट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा हैं।

Supermileage vehicle Brigham Young University

Supermileage vehicle (Image Credit : Youtube Brigham Young University)

Shell Eco-marathon प्रतियोगिता के लिए तैयार हुई गाड़ी

इस खास व्हीकल को Supermileage नाम दिया गया है। इसे खासतौर पर Shell Eco-marathon प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य रोजमर्रा की ड्राइविंग नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा फ्यूल इकोनॉमी हासिल करना है।

End of Feed