ऑटो न्यूज़

नई बाइक खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें हमेशा ख्याल, बाद में रहेंगे टेंशन फ्री

Bike Buying Guide India: अक्सर लोग बिना सोचे-समझे सिर्फ डिजाइन या कीमत देखकर बाइक खरीद लेते हैं और बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। अगर आप भी नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इन 5 बातों का ध्यान रखेंगे तो आगे चलकर आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

Image

Bike buying guide/Photo- Canva

भारत में टू-व्हीलर न सिर्फ एक सवारी है, बल्कि आम आदमी की जिंदगी का अहम हिस्सा भी है। चाहे रोजाना ऑफिस आना-जाना हो या फिर लंबी दूरी की यात्रा, एक सही बाइक जीवन को आसान बना सकती है, लेकिन अक्सर लोग बिना सोचे-समझे सिर्फ डिजाइन या कीमत देखकर बाइक खरीद लेते हैं और बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। अगर आप भी नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इन 5 बातों का ध्यान रखेंगे तो आगे चलकर आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

1. माइलेज और परफॉर्मेंस

भारत में ज्यादातर लोग माइलेज को देखकर ही बाइक चुनते हैं। अगर आपकी डेली रनिंग ज्यादा है तो माइलेज वाली बाइक आपके लिए सही विकल्प होगी। वहीं, स्पोर्ट्स और हाई-परफॉर्मेंस पसंद करने वालों को पावरफुल इंजन वाली बाइक चुननी चाहिए।

2. बजट और फाइनेंस

बाइक खरीदने से पहले अपना बजट तय करें। यह भी देखें कि आपके लिए लोन लेना बेहतर रहेगा या कैश पेमेंट। कई कंपनियां आकर्षक EMI ऑफर भी देती हैं, जिनसे आपका आर्थिक बोझ कम हो सकता है। एक दो बैंक में आपको पहले चेक कर लेना चाहिए कि कहां का लोन ऑफर आपके लिए बेस्ट है।

3. मेंटेनेंस और सर्विस नेटवर्क

बाइक सिर्फ़ खरीदना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका समय-समय पर सही मेंटेनेंस होना भी जरूरी है। इसलिए हमेशा वही ब्रांड चुनें जिसका सर्विस नेटवर्क आपके शहर या कस्बे में आसानी से उपलब्ध हो। इसके अलावा जिस ब्रांड की बाइक खरीद रहे हैं उसके नजदीकी सर्विस सेंटर का रिव्यू भी गूगल पर चेक करें।

4. सेफ्टी फीचर्स

नई बाइक लेते समय ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), डिस्क ब्रेक और बेहतर ग्रिप वाले टायर जैसे सेफ्टी फीचर्स पर जरूर ध्यान दें। इससे न केवल आपकी सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि बाइक की परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है।

5. रिव्यू और रीसेल वैल्यू

बाइक खरीदने से पहले ऑनलाइन रिव्यू पढ़ें और पुराने यूजर्स से फीडबैक लें। साथ ही यह भी देखें कि भविष्य में अगर बाइक बेचनी पड़ी तो उसकी रीसेल वैल्यू कैसी रहेगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article