Tata Curvv EV के इंटीरियर का फोटो आया सामने, लॉन्च से पहले कंपनी ने दिखाई झलक

Tata Curvv EV Cabin Revealed: टाटा मोटर्स 7 अगस्त को नई कर्व ईवी भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने ठीक एक दिन पहले इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के केबिन का हुलिया टीजर के माध्यम से दिखाया है। टाटा कर्व के लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी फीचर्स, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और रेंज की जानकारी सामने आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व ईवी का केबिन दिखा
  • 7 अगस्त को लॉन्च होगी कार
  • शानदार दिख रहा है इंटीरियर

Tata Curvv EV Cabin Revealed: टाटा मोटर्स कल यानी 7 अगस्त को भारत मेंनई कर्व ईवी लॉन्च करने वाली है। हमने हाल में आपको बताया था कि ये नई एसयूवी डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है जिसकी फोटो इंटरनेट पर सामने आ गई है। अब कंपनी ने नई कर्व ईवी के इंटीरियर का खुलासा एक फोटो के जरिए कर दिया है। केबिन में फोर स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पूरी तरह डिडिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, डैशबोर्ड पर आर्टिफिशियल कार्बन फाइबर फिनिश और लाल एंबिएंट लाइटिंग जैसी जैसे फीचर्स मिले हैं। इसकी सनरूफ इतनी बड़ी है कि पूरी छत को घेर सा लिया है।

Tata Curvv EV Cabin Revealed

कंपनी ने नई कर्व ईवी के इंटीरियर का खुलासा एक फोटो के जरिए कर दिया है

लॉन्च से पहले जानें सब कुछ

टाटा कर्व के लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी फीचर्स, इंजन, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, रेंज और गियरबॉक्स की जानकारी सामने आ गई है। इसके साथ आर18 अलॉय व्हील्स, पिछली सीट्स पर टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6-वे अडजस्टेबल सीट्स, 500 लीटर का बूट स्पेस शामिल हैं। हाल में जानकारी मिली है कि टाटा कर्व को भारत एनकैप में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए एसयूवी के साथ चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, ईपीबी के साथ ऑटो होल्ड, ईपीएस के साथ ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट दिए गए हैं।

End of Feed