लो हट गया पर्दा, नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट को मिला अब तक का सबसे अच्छा लुक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 25, 2023, 05:21 PM IST

Suzuki ने Tokyo Motor Show 2023 में New Generation Swift से पर्दा हटा लिया है जो दिखने में अब तक का सबसे खूबसूरत मॉडल है। चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट हैचबैक को 2024 की शुरुआत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट शोकेस
  • मिला अब तक का सबसे अच्छा लुक
  • 2024 की शुरुआत में भारत आएगी

New Generation Suzzuki Swift: सुजुकी ने बिल्कुल नई चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट से पर्दा हटा लिया है, इस हैचबैक को टोक्यो मोटर शो 2023 में पेश किया गया है। कंपनी ने भले ही फिलहाल इसे कॉन्सेप्ट करार दिया है, लेकिन ये प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है। भारतीय मार्केट में नई जनरेशन कार को मारुति सुजुकी स्विफ्ट के नाम से 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। ये कार दिखने में पहले से भी आकर्षक हो गई है और इसमें हुए बदलाव हैचबैक को देखते ही आपको पता लगा जाएंगे। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है।

New Generation Suzuki Swift

कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है

दिखने में कितनी बदली

नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को पेश किए जाने की संभावना सिर्फ टॉप मॉडल के साथ है। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है।

End of Feed