Nitin Gadkari Message To Elon Musk टेस्ला के भारत में उत्पादन प्लांट खोलने की अटकलों के बीच सड़क परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने एलोन मस्क को साफ संदेश दिया है। एलोन मस्क ने भारत सरकार ने कारों के पुर्जों पर लगने वाले टैक्स में राहत की मांग की थी जिसपर सरकार विचार कर रही है। हालांकि अब नितिन गडकरी ने मस्क को कहा है कि अगर वो चीन में टेस्ला कारों का उत्पादन कर उन्हें भारत में बेचना चाहते हैं तो टैक्स में कोई छूट नहीं मिलेगी। ईटी के साथ बात करते समय गडकरी ने कहा कि टेस्ला का भारत में स्वागत है, लेकिन तब, जब वो भारत में कारों का उत्पादन करें।
बड़ा वाहन बाजार है भारत
जनसंख्या के हिसाब से भारतीय मार्केट में वाहनों की खूब बिक्री होती है और बजट से लेकर लग्जरी कारों यहां खूब पसंद की जाती हैं। यही वजह है कि बड़ी और नामचीन कार निर्माता कंपनियों को देश का ऑटो मार्केट रास आ रहा है। टेस्ला भी यहां बड़ी संभावनाएं तलाश रही है, हालांकि अब तक प्लांट शुरू करने की पुष्टि नहीं हुई है। अगर टेस्ला भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन शुरू करती है तो ये कारें सस्ती होंगी और ज्यादातर लोगों के दायरे में खरीद पहुंचेगी। टेस्ला चीन में पहले से कारों का उत्पादन कर रही है।
क्या है टेस्ला का इरादा
उपलब्ध जानकारी के हिसाब से टेस्ला भारतीय मार्केट में उत्पादन प्लांट खोलने का प्लान लेकर चल रही है। अगर टेस्ला की कारें 100 प्रतिशत मेड-इन-इंडिया बनीं तो इनकी कीमत में बड़ी गिरावट आएगी, अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में बनी टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत करीब 20 लाख रुपये होगी। इसके अलावा कंपनी भारतीय मार्केट में सालाना 5 लाख कारों के उत्पादन का लक्ष्य भी लेकर चल रही है। कुल मिलाकर देश में टेस्ला की एंट्री और यहीं उत्पादन से ग्राहकों, एलोन मस्क और भारत सरकार तीनों के लिए बड़ा फायदा होगा।
