New Bajaj Pulsar NS400 के साथ मिलेगा डॉमिनार वाला इंजन, 3 मई को होगी लॉन्च

New Bajaj Pulsar NS400 Expected Price: बजाज 3 मई 2024 को भारतीय मार्केट में अपनी सबसे दमदार पल्सर एनएस400 लॉन्च करने वाली है। इस नई मोटरसाइकिल के साथ बजाज डॉमिनार वाला 373 सीसी इंजन मिलने वाला है और इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये के आस-पास होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज भारत ला रही सबसे दमदार पल्सर
  • NS400 को मिलेगा डॉमिनार का इंजन
  • 3 जून को लॉन्च होगी नई मोटरसाइकिल

New Bajaj Pulsar NS400 Expected Price: बजाज की सबसे दमदार पल्सर एनएस400 भारत में लॉन्च होने को तैयार है और ये नई मोटरसाइकिल 3 मई 2024 को लॉन्च की जाएगी। नई बजाज पल्सर एनएस400 के साथ मौजूदा डॉमिनार वाला 373 सीसी इंजन मिलेगा, ना किसी 399 सीसी का नई जनरेशन इंजन जो ट्रायम्फ और केटीएम में मिलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह नई बाइक की कीमत को बजट में रखता है। इसका सीधा मतलब है कि एनएस400 की जगह बजाज के बाइक लाइनअप में डॉमिनार 400 के नीचे की होगी और कीमत भी इससे कुछ कम होने की संभावना है।

Most Powerful Bajaj Pulsar NS400

नई बजाज पल्सर एनएस400 के साथ मौजूदा डॉमिनार वाला 373 सीसी इंजन मिलेगा

2 लाख रुपये तक होगी कीमत

नई बजाज पल्सर एनएस400 की कीमत डॉमिनार से कुछ कम होगी जो करीब 2.30 लाख रुपये है। यानी एनएस400 की कीमत करीब 2 लाख रुपये से शुरू होने का अनुमान है। इसके पिछले हिस्से में चौड़ा टायर दिया गया है जो नई डिजाइन के साथ आया है। कंपनी ने हाल में पल्सर एनएस125, एनएस160 और एनएस200 बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं, इसके अलावा अब 2024 अपडेट्स के साथ नई पल्सर एन250 भी मार्केट में आ गई है। बजाज पल्सर एनएस400 बिल्कुल नए स्टाइल और डिजाइन में पेश की जाएगी और ये 400 सीसी सेगमेंट की बाइक्स से मुकाबला करने वाली है।

End of Feed