नई Bajaj Chetak EV 14 जनवरी को होने जा रही पेश, टीजर आया सामने

भारत का सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक ईवी एक बार फिर नए अवतार में एंट्री लेने जा रहा है। 14 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाला नया चेतक ईवी सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि तकनीक और परफॉर्मेंस में भी अपने पिछले वर्जन से बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है।

बजाज ऑटो अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक ईवी के न्यू जेनरेशन मॉडल को लाने जा रहा है। कंपनी इस नए मॉडल को 14 जनवरी को पेश करने जा रही है। नए मॉडल को पेश करने से पहले ही कंपनी की ओर से इस मॉडल के टेललाइट डिजाइन का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। इससे इस नए वर्जन की स्टाइल की एक झलक मिल जाती है।

chetak

नई Bajaj Chetak EV 14 जनवरी को लेगी एंट्री (Photo : Chetak)

ईवी का टीजर हुआ जारी

कंपनी की ओर से नए टीजर में स्कूटर के रियर LED टेललाइट्स को दिखाया गया है। यह मौजूदा चेतक स्कूटरों से काफी अलग नजर आता है। इसमें एक W‑शेप LED टेललाइट यूनिट दी गई है, जिसमें LED टर्न इंडिकेटर्स भी इंटीग्रेटेड हैं। इसके ऊपर स्कूटर पर Chetak’ बैज भी नजर आता है, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है।

End of Feed