Sonu Sood BMW: सोनू सूद की ये नई लग्जरी कार देखकर आप भी सोचेंगे... जिंदगी हो तो ऐसी हो

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 6, 2022, 01:03 PM IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Sonu Sood ने हाल में नई BMW 7-Series खरीदी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.42 करोड़ रुपये है. सोनू ने सफेद रंग में नया 740 Li M Sport वेरिएंट खरीदा है जो देश में कंपनी की सबसे महंगी कार है.

KEY HIGHLIGHTS
  • सोनू सूद ने खरीदी नई BMW 7-Series
  • भारत में कंपनी की सबसे महंगी कार
  • एक्सशोरूम कीमत 1.42 करोड़ रुपये

Sonu Sood New BMW 7 Series: बॉलीवुड और साउथ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर सोनू सूद ने हाल में नई लग्जरी कार खरीदी है. सोनू सूद ने नई बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज के साथ पोज देते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 0007 पर खत्म होता है. ये पोस्ट बीएमडब्ल्यू इंडिया के दिल्ली में होने वाले आगामी कस्टमर इवेंट का प्रमोशन करने के लिए भी की गई है. सोनू ने इस कार का पेट्रोल 740 एलआई एम स्पोर्ट वेरिएंट खरीदा है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.42 करोड़ रुपये है.

Sonu Sood BMW 7 Series

Sonu Sood ने नई BMW 7-Series के साथ पोज देते हुए फोटो Social Media पर पोस्ट की है

कंपनी की सबसे लग्जरी कार

बीएमडब्ल्यू इंडिया के पूरे कार लाइनअप की ये सबसे महंगी कार है जिसका सफेद रंग सोनू सूद ने खरीदा है, ये कार दमदार 6-सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ बेची जा रही है. इस एक्टर की खरीदी कार 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन इंजन के साथ आती है जो 335 बीएचपी ताकत और 450 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है और ये रियर व्हील ड्राइव सिस्टम वाली कार है.

End of Feed