पानी से 900 किलोमीटर तक चला दी कार, वायरल हो गया वीडियो, 5 दिन में 70 लाख लोगों ने देखा

कुछ लोगों ने कासेमी की खोज को "क्रांतिकारी आविष्कार" बताया, जबकि कई ने इसे धोखा या असंभव तकनीक कहा। एक यूजर ने लिखा, “God save him”, जबकि दूसरे ने चिंतित होकर कहा, “यह आदमी जल्द ही गायब हो जाएगा।”

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ईरान के वैज्ञानिक अलाउद्दीन कासेमी (Alauddin Kasemi) ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसी कार बनाई है जो पेट्रोल या डीज़ल नहीं, बल्कि पूरी तरह पानी से चलती है।

water powered car

water powered car/Photo-x/ShivrattanDhil1

पानी से भरते दिखे कार का टैंक

वायरल वीडियो में कासेमी को अपनी कार के टैंक में साधारण पाइप से पानी भरते हुए देखा जा सकता है। उनका कहना है कि यह कार पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करती है, और इन्हीं गैसों की रासायनिक प्रक्रिया से ऊर्जा उत्पन्न होती है जो इंजन को चलाती है।

End of Feed