Tata का डबल धमाका! लॉन्च हुई 2026 Tata Tiago और Tiago EV Facelift; 5 लाख से कम शुरुआती कीमत

टाटा मोटर्स ने Tata Tiago Facelift और Tiago EV Facelift लॉन्च कर दी है। कंपनी का कहना है कि ​​Tata Tiago EV एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 205 से 215 किलोमीटर तक की रेंज दे सकेगी।

टाटा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 2026 Tata Tiago Facelift और अपडेटेड Tiago EV लॉन्च कर दी है। इस लॉन्च के साथ Tata Tiago सेगमेंट की पहली कार बन गई है, जो पेट्रोल, सीएनजी और ईवी पावरट्रेन के साथ लाई गई है। आइए जल्दी से नई कारों की कीमत, डिजाइन, फीचर्स और इंजन पर एक नजर डाल लें-

2026 Tata Tiago And Tiago EV Facelift

2026 Tata Tiago And Tiago EV Facelift (Photo: Tata Motors Cars)

2026 Tata Tiago Facelift

2026 Tata Tiago Facelift

कीमत

कंपनी ने 2026 Tata Tiago Facelift को 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। Tiago iCNG की शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये रखी गई है।

End of Feed