Tata Motors ने अपने ग्राहकों के लिए Tata Tiago EV Facelift लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को ज्यादा आधुनिक डिजाइन, नए फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे BaaS यानी Battery-as-a-Service मॉडल के साथ भी पेश किया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत काफी किफायती रखने की कोशिश की गई है।
कितनी है कीमत
Tata Tiago EV Facelift की शुरुआती कीमत BaaS मॉडल के तहत 4.69 लाख रुपये रखी गई है। इस मॉडल में ग्राहक को बैटरी अलग से सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए इस्तेमाल करनी होगी। माना जा रहा है कि इस कदम से इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती खरीद लागत कम करने में मदद मिलेगी और ज्यादा ग्राहक EV सेगमेंट की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
इसके अलावा, नई Tata Tiago EV की कीमत बैटरी पैक और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। 19 kWh बैटरी पैक वाले Smart वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि Pure+ वेरिएंट की कीमत 8.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं 24 kWh बैटरी पैक के साथ आने वाले Pure+ वेरिएंट की कीमत 9.49 लाख रुपये और टॉप Creative+ वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तय की गई है।
| बैटरी पैक | वेरिएंट | कीमत |
|---|---|---|
| 19 kWh | Smart | ₹6.99 लाख |
| 19 kWh | Pure+ | ₹8.49 लाख |
| 24 kWh | Pure+ | ₹9.49 लाख |
| 24 kWh | Creative+ | ₹9.99 लाख |
डिजाइन
नई Tiago EV को डिजाइन के मामले में बड़ा अपडेट मिला है। कार में ज्यादा शार्प और मॉडर्न एक्सटीरियर दिया गया है। इसमें नई LED headlamps, DRLs और बदला हुआ फ्रंट डिजाइन देखने को मिलता है। कार में नया dual-tone dashboard, floating displays और illuminated Tata.ev logo वाला नया steering wheel भी दिया गया है।
बैटरी और रेंज
नई Tata Tiago EV में 19.2kWh और 24kWh के दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। छोटे बैटरी पैक से 62hp पावर और 110Nm टॉर्क मिलता है, जबकि बड़े बैटरी पैक से 75hp पावर और 114Nm टॉर्क मिलता है। 24kWh वर्जन की MIDC रेंज 285km है, जबकि 19.2kWh वर्जन की रेंज 226km तक पहुंच गई है। कंपनी के अनुसार, यह कार अब पहले से 40% तेजी से चार्ज होती है और केवल 18 मिनट में 100km तक की रेंज जोड़ सकती है। इसमें DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी को 35 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। नई Tiago EV में चार-लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, City और Sport ड्राइव मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही 24kWh वर्जन पर पहले मालिक को लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी मिलेगी।
फीचर्स
नई Tiago EV में कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें बड़ा touchscreen infotainment system, डिजिटल instrument cluster, wireless connectivity और premium interior styling जैसी खूबियां मिलती हैं। इसके अलावा कार में सेफ्टी फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया गया है।
कंपनी के अनुसार, नई Tiago EV में पहले से बेहतर weight distribution दिया गया है, जिससे वाहन को ज्यादा स्थिरता और बेहतर नियंत्रण मिलता है। कार में छह एयरबैग्स को standard safety feature के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही high-beam alert और auto demist जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं।
