तगड़े फीचर्स और नए रंगों के साथ रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450 के लौटने की उम्मीद, देखें क्या होगा खास

रॉयल एनफील्ड अपनी पावरफुल रोडस्टर Guerrilla 450 को एक फ्रेश लुक देने की तैयारी में है। 2024 में लॉन्च होने के बाद यह बाइक का पहला बड़ा अपडेट होगा। बाइक को न केवल नए आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा, बल्कि इसमें क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और बेहतर सस्पेंशन जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार भी देखने को मिल सकते हैं, जो राइडिंग अनुभव को और भी शानदार बना देंगे।

मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में पॉपुलर Royal Enfield Guerrilla 450 को कंपनी जल्द अपडेट करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 27 मार्च के लिए Block Your Date का निमंत्रण साझा किया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसी दिन इस बाइक से जुड़ा नया अपडेट पेश किया जा सकता है। जुलाई 2024 में बाइक लॉन्च होने के बाद यह बाइक को मिलने वाला पहला बड़ा अपडेट होगा।

Royal Enfield Guerrilla 450

Guerrilla 450 का बदलने जा रहा अंदाज (Photo: royal enfield)

Guerrilla 450 का बदलेगा अंदाज

यह मोटरसाइकिल एक रोडस्टर मॉडल है, जिसे उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिस पर Royal Enfield Himalayan 450 बनी है। अपने स्पोर्टी डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के कारण यह बाइक युवा राइडर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हुई है। अब कंपनी इसमें कुछ बदलाव कर इसे और बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है।

End of Feed