Renault Duster बनेगी माइलेज का बॉस, Diwali पर मिलेगा Strong-Hybrid पावर इंजन; जानें क्या होगा खास?

2026 Renault Duster: 2026 में रेनो डस्टर एक बार फिर भारतीय SUV मार्केट में धमाकेदार वापसी करने जा रही है। इस बार इसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा, जो बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा। टर्बो पेट्रोल इंजन के अलावा हाइब्रिड विकल्प इसे सेगमेंट में प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले और भी आकर्षक बनाते हैं।

2026 Renault Duster: रेनो इंडिया नेक्स्ट-जेनरेशन डस्टर के साथ भारत में अपने शानदार कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार यह पहले से कहीं अधिक मॉडर्न और टेक‑सैवी होने जा रही है। सबसे खास बात यह है कि डस्टर अब एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आएगी, जो इसे सेगमेंट के दूसरे शानदार हाइब्रिड मॉडल जैसे Toyota Hyryder, Maruti Suzuki Grand Vitara और Victoris के मुकाबले एक दमदार प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

2026 Renault Duster

2026 Renault Duster (Photo : renault)

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

नई डस्टर के पहले पेश किए जाने वाले मॉडल में फिलहाल 1.0‑लीटर और 1.3‑लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होंगे, जिनमें से 1.0‑लीटर ~100 PS और 160 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि 1.3‑लीटर ~163 PS और 280 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6‑स्पीड मैनुअल या 6‑स्पीड डुअल‑क्लच (DCT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। सबसे खास और चर्चा में इसका 1.8‑लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम (E‑Tech 160) रहने वाला है, जो एक 1.8‑लीटर पेट्रोल इंजन को दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 1.4 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ता है। यह संयोजन मिलकर लगभग 154 PS की पॉवर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हाईब्रिड सिस्टम का उद्देश्य शहर में लगभग 80 प्रतिशत ड्राइविंग को सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चलाना है, जिससे ईंधन की बचत और शहरी ट्रैफिक में स्मूद ड्राइविंग सम्भव होगी।

End of Feed